Wednesday, September 28, 2022

शिक्षिका की आत्महत्या की सूचना मिलते ही मचा हड़कंप।

शिक्षिका की आत्महत्या की सूचना मिलते ही मचा हड़कंप।

मौके पर पहुंची पुलिस ने धक्का देकर दरवाजा खोला।

उदास बैठी मिली अध्यापिका

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मालटारी बाजार स्थित श्री गांधी पीजी कॉलेज में एक वर्ष से एक शिक्षिका मानदेय पर पढ़ा रही थी। शिक्षिका विद्यालय द्वारा बनाये गये महिला हास्टल में ही रहती हैं। कॉलेज में पढ़ने वाली  कई छात्राएं भी हास्टल में रहती हैं। बुधवार को लड़कियों ने विद्यालय प्रशासन से शिकायत किया कि शिक्षिका मोबाइल पर तेज आवाज में गाना सुनती हैं और बात करती है। इस बात को लेकर अध्यापिका और लड़कियों के बीच कुछ तू तू मैं मैं भी हुआ। बुधवार की देर शाम अध्यापिका ने लड़कियों से नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि मैं तुम लोगों से तंग आ गई हूं और आत्महत्या कर लूंगी। इसके बाद अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। लड़कियों ने समझा अंदर से दरवाजा बंद कर शिक्षिका आत्महत्या करने जा रही है। इसकी सूचना लड़कियों ने 112 नंबर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर सीओ  सगड़ी अनिल कुमार वर्मा, सहित जीयनपुर कोतवाली की पुलिस और महिला सिपाही के साथ 108 नंबर एंबुलेंस भी पहुंच गई। अध्यापिका ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर रखा था।  पुलिस के सिपाहियों ने जोर धक्का मारा तो दरवाजा खुल गया। सीओ सगड़ी ने समझा-बुझाकर शिक्षिका को समीप स्थित उसके गांव भिजवा दिया।

No comments:

Post a Comment