खड़ी ट्रक में घुसी स्कूटी महिला गंभीर रूप से घायल।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर बड़ागांव पुनापार अमृत सरोवर के सामने खड़ी ट्रक में स्कूटी घुस गई जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई आजमगढ़ जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार कमलावती देवी पत्नी बालचंद उम्र 58 साल निवासी नरैना अपने पति बालचंद के साथ अपने मायके लाटघाट सुरैना से घायल अपने भाई को देखकर वापस अपने घर आ रही थी की सोमवार के दिन में 12:00 बजे बड़ागांव पुनापार अमृत सरोवर के सामने खड़ी ट्रक में स्कूटी लेकर उसके पति बालचंद तक में घुसकर जिसने कमलावती देवी को गंभीर रूप से उसके सिर में चोट आई स्थानीय लोगों ने 108 नंबर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है वही जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्कूटी को अपने कब्जे में ले लिया।
No comments:
Post a Comment