नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य डॉ धर्मेंद्र सिंह का किया गया जगह जगह स्वागत।
गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष के विधान परिषद सदस्य बनने पर हुआ जगह-जगह स्वागत।
आजमगढ़ जनपद में प्रथम आगमन पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत ।
( मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी ।
आजमगढ़।
सगड़ी गोरखपुर से आजमगढ़ जा रहे भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष व नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य डॉ धर्मेंद्र सिंह का महुला बाजार में भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविंद कुमार जायसवाल, जिला महामंत्री नागेंद्र पटेल,मनोज कुमार श्रीवास्तवके साथ ही साथ सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया, वही लाटघाट बाजार में अजमतगढ़ के ब्लाक प्रमुख मनीष मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ोंकार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।बड़े गाँव में डा.अंजना सिंह के नेतृत्व में स्वागत किया गया।इसके बाद जीयनपुर पहुंचे विधान परिषद सदस्य डॉ धर्मेंद्र सिंह का पूर्व विधायक बंदना सिंह के आवास पर संतोष सिंह सिंह टीपू ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ स्वागत किया । जीयनपुर कस्बा में स्थित भाजपा कार्यालय पर युवा नेता अभिषेक राय के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर नवनिर्वाचित सदस्य का भव्य स्वागत किया। जीयनपुर चौक पर ज्ञानेन्द्र मिश्रा, दिवाकर सिंह आदि ने स्वागत व माल्यार्पण किया। वही अंजानशहीद बाजार में प्रवीण कुमार सिंह के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया व कुछ लोगों ने माल्यार्पण भी किया उन्होंने लोगों का अभिवादन करते कहा की मौसम सही नही आप सभी लोग अपने अपने घर जाइए नही तबियत खराब हो जायेगी यही कहते हुवे आजमगढ़ के लिए रवाना हो गए वही महुला बाजार में नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य डॉ धर्मेंद्र सिंह ने स्वागत पर सभी का आभार व्यक्त किया।
No comments:
Post a Comment