किसानों ने 3 किलोमीटर तक बनाई मानव श्रृंखला मंदूरी हवाई अड्डा के विस्तारीकरण का किया विरोध।
किसानों ने मानव श्रृंखला बनाकर मंदूरी हवाई अड्डे के विस्तारीकरण का किया विरोध।
आधा दर्जन गांवों के हजारों किसान मानव श्रृंखला बनाकर विस्तारीकरण का किया विरोध।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के मंदूरी हवाई अड्डे को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने के लिए शासन द्वारा प्रस्तावित विस्तारीकरण का आधा दर्जन गांव के हजारों किसानों ने मानव श्रृंखला बनाकर विरोध किया इस दौरान प्रशासन मुस्तैद रहा।
जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह 9:00 बजे से लेकर 11:00 बजे तक कंधरापुर बाजार से मंदूरी एयरपोर्ट के आगे तक कंधरापुर,साती,सौरा, कुआं देवचंद पट्टी,गदनपुर हिच्छन पट्टी मंदूरी, मधुबन गांव के हजारों की संख्या में किसान सड़क पर उतर के उनके हाथों में स्लोगन लिखी हुई दफ्ती थी। इस दौरान किसान नारेबाजी कर रहे थे हमारा जमीन हमारा गड्ढा नहीं चाहिए हवाई अड्डा,जय जवान जय किसान, जमीन नहीं देंगे देदेगा अपनी जान, कंधरापुर बाजार से लेकर हवाई अड्डे के आगे तक मानव श्रृंखला बनाकर विस्तारीकरण का विरोध किया इस दौरान कंधरापुर थाना प्रभारी अखिलेश पान्डेय पुलिस बल के जवानों के साथ मुस्तैद रहे वहीं उप जिलाधिकारी राजीव रतन सिंह भी मानव श्रृंखला की सूचना पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान किसानों ने शांतिपूर्ण तरीके से मानव श्रृंखला बनाकर नारेबाजी कर विस्तारीकरण का विरोध किया। पूर्व में भी गदनपुर हिछच्न पट्टी गांव के किसानों ने आबादी की भूमि को लेकर सर्वे का विरोध किया था। वही अब किसान सड़क पर उतरकर शांतिपूर्ण तरीके से मानव श्रृंखला बनाकर शासन के विस्तारीकरण का विरोध कर रहे हैं। जिनमें मुख्य रुप से दीपक राय,विनोद यादव,श्यामू यादव, जयप्रकाश,विजय,हरिश्चंद्र,महेश, मुन्नालाल,रमाकांत,अरुण, अमरनाथ आदि सैकड़ों की संख्या में हजारों किसान सम्मिलित रहे।
No comments:
Post a Comment