सूर्यभान फिलिंग स्टेशन का डीएसओ ने किया उद्घाटन।
पूर्व मंत्री व विधायक सहित दर्जनों की संख्या में गणमान्य लोग रहे मौजूद।
आजमगढ़ मोहम्मदाबाद मुख्य मार्ग पर फिलिंग स्टेशन का हुआ शुभारंभ।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
आजमगढ़ जनपद में आजमगढ़ मोहम्दाबाद मुख्य मार्ग पर सूर्यभान फिलिंग स्टेशन का भव्य रुप से फीता काटकर डी एस ओ ने किया शुभारंभ इस दौरान पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव सहित दर्जनों की संख्या में गणमान्य लोग रहे मौजूद।
जानकारी के अनुसार इंडियन आयल के द्वारा आजमगढ़ मोहम्दाबाद मार्ग पर खुजिया बाजार में बुधवार को दिन में 12:00 बजे भव्य रुप से फीता काटकर डीएसओ सुनील कुमार पुष्कर ने उद्घाटन किया। मुख्य मार्ग पर सूर्यभान फिलिंग स्टेशन खुलने से लोगों को सुविधा मिलेगी वहीं फिलिंग स्टेशन पर हवा,पानी,शौचालय सहित अन्य आधुनिक सुविधाओं से युक्त फिलिंग स्टेशन को बुधवार से जनता को सुपुर्द किया। वही भव्य रुप से विधि-विधान पूर्वक हवन पूजन के उपरांत पारंपरिक रूप से फीता काटकर जनता को सुपुर्द किया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक दुर्गा यादव, स्थानीय विधायक अखिलेश यादव,गोपालपुर विधायक नफीस अहमद,ज्ञानू सिंह,राजेश पासवान सहित दर्जनों की संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे जिन्होंने सूर्यभान फिलिंग स्टेशन खुलने पर खुशी का इजहार किया।
No comments:
Post a Comment