दो खराब ट्रकों की वजह से 3 घंटे तक जीयनपुर में लगा रहा जाम ।
जीयनपुर बाजार में आये दिन घंटों लगा रहता हैं जाम।
सड़क चौड़ीकरण के बाद भी नही मिली निजात।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर बाजार में बुधवार को खराब हुए दो ट्रकों की वजह से तीन घंटे से लगा हुआ है जाम सड़क चौड़ीकरण के बाद भी आयें दिन घण्टो जाम से लोगो को जूझना पड़ रहा है।जबकि सड़क के चौड़ीकरण से आम लोगो मे एक धारणा जगी थी कि अब जाम से निजात मिल जाएगी पर अबतक जाम से निजात तो दूर आये दिन लोगो को घंटों जाम से जूझना पड़ रहा है। यहा तक कि एम्बुलेंस और अधिकारियों की गाड़ियां भी जाम के झाम से जुझ रही है। ऊपर से चौक पर पुलिस के नाम पर होमगार्ड डियूटी तो देते है। पर जाम लगा रहता है। जबकि पूर्व में कई बार अतिक्रमण पर डंडा तो चला पर वह भी मात्र दिखावा ही साबित हुआ लोगो ने पुनः अतिक्रमण कर लियें और जाम से निजात नही मिल सकी। जबतक फल मंडी, ठेला,कुलचा, टैक्सी,आदि बाजार से बाहर नही हो जाते जाम से निजात मिलना काफी कठिन है। बुधवार की शाम को तीन बजे से लेकर सात बजे तक लगा रहा जाम। किसी तरह से जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने मौके पर जाकर जाम को हटवाया तब जाकर जाम समाप्त हुआ। वही घंटों जाम से बाजार वासियों और दूर दराज से आने वाले लोगों का चलना मुश्किल हो गया था।
No comments:
Post a Comment