Tuesday, July 5, 2022

खंड शिक्षा अधिकारी के निरीक्षण में बंद मिला मसोना का रसोईघर।

खंड शिक्षा अधिकारी के निरीक्षण में बंद मिला मसोना का रसोईघर।

कई दिनों से नहीं बन रहा था बच्चों का खाना।

प्रधानाचार्य को नोटिस,मांगा लिखित स्पष्टीकरण।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी खंड शिक्षा अधिकारी अजमतगढ़ निर्भय कुमार सिंह ने मंगलवार को अजमतगढ़ ब्लॉक के आधा दर्जन विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उच्च प्राथमिक विद्यालय मसोना का रसोईघर बंद मिला।कई दिनों से बच्चों का खाना नहीं बन रहा था। बीईओ ने नोटिस जारी कर प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण मांगा है। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय रजादेपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय पुनापार, कमपोजिट विद्यालय धनछुला, नेनुआपार,पीपरपाती और भीमराव अंबेडकर प्राथमिक विद्यालय मुकुंदपुर मानिकपुर और मसोना उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया गया। कई विद्यालयों में छात्रों की संख्या कम रही। प्रधानाचार्य को अभिभावकों से संपर्क कर संख्या संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय मसोमा में 16 बच्चे ऑफलाइन नामांकित थे,जबकि पोर्टल पर 6 बच्चे दर्शाए गए हैं। मौके पर मात्र 7 बच्चे ही उपस्थित थे। तीन कमरों के दरवाजे और खिड़कियां गायब थी। कमरों  के फर्श पूरी तरह से क्षतिग्रस्त थे। दो दिनों से बच्चों का मिड डे मील भी बंद था। इस संबंध में प्रधानाचार्य को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

No comments:

Post a Comment