Monday, July 11, 2022

अधिवक्ता के घर में घुसकर किया हमला,प्रधान सहित छह पर मुकदमा।

अधिवक्ता के घर में घुसकर किया हमला,प्रधान सहित छह पर मुकदमा। 

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने अधिवक्ता के घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में प्रधान सुनील कुमार सहित छह लोगों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों को पकड़ने में लग गई है। जीयनपुर कोतवाली के सुखमदत्त नगर निवासी तारकेश्वर पुत्र मनई राम सगड़ी तहसील में अधिवक्ता है। तारकेश्वर ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा की 10 जुलाई को लेखपाल गांव में सीमांकन कर रहे थे। प्रधान को इस बात की शंका हो गई कि अधिवक्ता के भाई राजू ने दरखास्त दिया। जिस पर लेखपाल द्वारा नापी की जा रही है। अधिवक्ता का आरोप है कि प्रधान सुनील कुमार पुत्र बृजभान, अनिल,गौतम,बृजभान, हरिवंश,मेरी बहन को भद्दी भद्दी गालियां देने लगे। इसका विरोध करने पर उक्त लोग मेरे घर में घुसकर मेरा कॉलर पकड़ लियें और अब फोन पर जान मारने की धमकी दे रहे हैं। वकील की तहरीर पर पुलिस ने एकमत होकर हमला करने घर में घुसकर मारने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जीयनपुर यादवेंद्र पान्डेय ने बताया कि अधिवक्ता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित प्रधान सहित अन्य आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए प्रयास किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment