मतदाता पहचान पत्र से आधार कार्ड होगा लिंक,
दो जगह नही दे पायेगें वोट।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील सभागार में सोमवार को एसडीएम सगड़ी राजीव रतन सिंह की अध्यक्षता में गोपालपुर विधानसभा के 423 बीएलओ की बैठक आयोजित की गई। जिसमें यह बताया गया कि मतदाता पहचान पत्र से आधार कार्ड लिंक किया जायेगा। मतदाता पहचान पत्र से आधार कार्ड लिंक हो जाएगा तो पूरे भारत में एक ही मतदाता पहचान पत्र प्रदर्शित होगा। एसडीएम सगड़ी राजीव रतन सिंह ने बताया बीएलओ घर-घर जाकर 1 अगस्त से 7 अगस्त तक गरुड़ ऐप के माध्यम से मतदाता पहचान पत्र को आधार कार्ड लिंक करेंगी। वही फार्म 6 बी भरकर जमा कर सकती है। ताकि पूरे भारत में एक ही पहचान पत्र से काम आयेगा। दूसरे पहचान पत्र की जरूरत नहीं पड़ेगी। ऐसा हो जाने से कोई भी मतदाता दो जगहों पर मतदान नहीं कर पाएगा। एक ही जगह मतदाता सूची में उनका नाम अंकित रहेगा।
इस मौके पर नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा,विनय प्रभाकर,रविंद्र लाल श्रीवास्तव,मीना,जया भारती,नंदिनी,संगीता,शकुंतला, मंजू राय आदि लोग मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment