सहायक आयुक्त खाद्य ने कई बाजारों में खाद्य पदार्थों की किया जांच।
मिलावटी सामान ना बेचने की दिया दुकानदारों को हिदायत।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय दीनानाथ ने सगड़ी तहसील की कई बाजारों में खाद्य सामग्री की दुकानों का निरीक्षण किया। मिठाई,किराना,जनरल स्टोर पर सामानों की शुद्धता को परखा और दुकानदारों को हिदायत दी कि किसी भी हालत में मिलावटी सामान ग्राहकों में ना बेचे जाएं,अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा अभियान चलाकर उपभोक्ताओं को खाद्य वस्तुओं की शुद्धता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। दुकानदारों को भी शुद्ध सामान बेचने की हिदायत दी जा रही है।
शनिवार को सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय डॉक्टर दीनानाथ,खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय सिंह,प्रेमचंद और आरबी प्रसाद की टीम ने बनकट,अंजान शहीद,बागखालिस,सगड़ी, जीयनपुर और लाटघाट की दर्जनों मिठाई,किराना एवम् जनरल स्टोर की दुकानों पर बिक रहे सामान्य की शुद्धता की जांच की। ग्राहकों को शुद्ध सामान खरीदने की ही सलाह दिया।डॉ दीनानाथ ने बताया कि दुकानदारों के साथ ही उपभोक्ताओं को भी जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केवल दंडित करके ही व्यवस्थाओं को शुद्ध नहीं किया जा सकता। बल्कि जागरूक करके भी बहुत सी चीजों को ठीक किया जा सकता है। उन्होंने उपभोक्ताओं को सलाह दी कि दुकान से सामान खरीदने के पहले उसकी शुद्धता की जांच कर ले। लेबल पर लगी एक्सपायरी भी देख ले। यदि किसी तरह का मिश्रण लग रहा है तो दुकानदार से इसकी शिकायत करें। विभाग को भी दुकानदारों द्वारा मिलावटी सामान बेचने की शिकायत की जाए। जिससे दोषियों पर कार्रवाई हो सके।
No comments:
Post a Comment