Friday, June 17, 2022

पति के साथ दवा लेने निकली पत्नी गायब।

पति के साथ दवा लेने निकली पत्नी गायब।

पति की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया गुमशुदगी का मुकदमा।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के भदांव ग्राम निवासी नरेंद्र ने अपनी पत्नी की गुमशुदगी का मुकदमा गुरुवार को देर रात दर्ज कराया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। भदांव  ग्राम सभा निवासी नरेंद्र पुत्र अभिराज शुक्रवार को सायंकाल अपनी पत्नी को बाइक से लेकर जीयनपुर बाजार में दवा के लिए आया था। जीयनपुर सिनेमा हॉल के पास अपनी पत्नी को बैठा कर नरेंद्र कुछ काम करने लगा।लौटा तो उसकी पत्नी ने कहा कि मैं अभी  बगल से आ रही हूं। कुछ देर इंतजार करने के बाद नरेंद्र अपनी पत्नी को ढूंढने लगा तो उसका कहीं पता नहीं चला। परेशान नरेंद्र ने अपने स्वजनों को जानकारी दी। उसके परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए।काफी तलाश किया लेकिन उसकी पत्नी का कहीं पता नहीं चला। रात में नरेंद्र ने जीयनपुर कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि 5 जून 2022 को उसकी शादी हुई थी। शुक्रवार को में अपनी पत्नी को इलाज के लिए जीयनपुर लाया था। सिनेमा हॉल के पास से वह कहीं गायब हो गई। पति की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि वह स्वेच्छा से किसी के साथ गई है।

No comments:

Post a Comment