मकान में घुसकर जबरदस्ती तोड़फोड़ करने का महिला ने लगाया आरोप।
साजिश के तहत घर का सारा सामान दबंगों ने फेंका बाहर।
पुलिस ने चार महिलाओं को शांतिभंग में किया चालान।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के अमुवारी नरायनपुर की एक महिला ने दबंग व्यक्तियों पर जबरदस्ती मकान में घुसकर सामान तोड़फोड़ करने और उसे मकान से बाहर फेंकने का आरोप लगाया है। जीयनपुर पुलिस ने इस मामले में चार महिलाओं को शांति भंग की आशंका मे चालान कर दिया। जीयनपुर कोतवाली के अमुवारी नरायनपुर गांव में दलजीत सिंह और उनके भतीजे अखंड प्रताप विपिन विजय और विश्व प्रताप के बीच जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। तहसील सगड़ी एसडीएम के न्यायालय में बंटवारे का भी मुकदमा चल रहा है। बंटवारे के विवाद को लेकर के दोनों पक्षों में कई बार कहासुनी हो चुकी है। रणविजय सिंह की पत्नी शालू सिंह ने आरोप लगाया कि मंगलवार को मेरे विपक्षी जो अपराधी किस्म के व्यक्ति हैं। दर्जनों की संख्या में एकत्रित होकर घर में घुस गए और सारा सामान तोड़फोड़ कर मकान के बाहर फेंक दिया। मेरी मोबाइल छीन लिया। मुझे मारा पीटा और मेरे पति को जान मारने की धमकी दी है। जीयनपुर पुलिस ने इस मामले में शालू सिंह,बतासी देवी,मधु देवी सहित चार लोगों का चालान कर दिया।
No comments:
Post a Comment