आजमगढ़ में अब नहीं चलेगा परिवारवाद:: स्वतंत्र देव सिंह
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी आजमगढ़ सदर लोकसभा के उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि एक परिवार के लोग यहां सरकार नहीं चलाएंगे। सपा नामदार है तो भाजपा का प्रत्याशी कामदार है। शुक्रवार की शाम 7:30 बजे विधानसभा सगड़ी के छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज रोहुवार की बाग में चुनावी जन सभा हुई। जन सभा को संबोधित करते हुए स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि आजमगढ़ के नाम से पहले भय पैदा हो जाया करता था। आजमगढ़ को एक परिवार के लोग अब नहीं चलाएंगे। सपा नामदार है,जबकि भाजपा का प्रत्यासी निरहुआ कामदार है। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता कोरोना में काम किया है। आजमगढ़ आतंक के नाम से जाना जाता था। अजीत राय की हत्या की भी चर्चा किया।भाजपा की सरकार में विश्वविद्यालय मेडिकल कॉलेज की सौगात मिली है। आजमगढ़ में आतंकवादी नर्सरी तैयार होती जो भाजपा मे समाप्त हो गई।आपका राशन कार्ड,मकान,पानी, शौचालय,आदि सुविधाएं मिलनी सुरु हो गई है। पहले कांवड़ यात्रा में प्रतिबंध रहता था और अब फूल की वर्षा होती है। अयोध्या मे दीपोत्सव मनाया जाता है।अखिलेश का है जो पूरा परिवार मिलकर देश को लूटने का काम करता था और मोदी का परिवार गाड़ी में नहीं बैठता है। गिरीश यादव मंत्री,संजय निषाद मंत्री, पूर्व विधायक बंदना सिंह,पूर्व विधायक अभय नरायन पटेल, नीलम सोनकर,प्रेम प्रकाश राय,अरविंद जायसवाल,मनीष मिश्रा,संतोष सिंह,नरेंद्र सिंह,दयाराम चौधरी आदि लोगों ने भी संबोधित किया। वहीं निरहुआ अमरपाली के आते ही युवाओं ने सेल्फी लेने का होड़ मच गया। जिस पर प्रदेश अध्यक्ष कैंबिनेट मंत्री को रोकना पड़ा। भाजपा प्रत्याशी निरहुआ ने कहा कि मौका मिला तो विकास होगा। यहां कि पहचान बढ़ेगी। अखिलेश यादव मैदान छोड़कर भाग चुके हैं। सबके आशीर्वाद की जरुरत है। दिनेश लाल यादव ने भी लोगों को संबोधित किया।
No comments:
Post a Comment