ईदगाहों पर ईद की नमाज अदा कर अल्लाह ताला से देश के सलामती की मांगी दुआ।
छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों ने किया नमाज अदा।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में मंगलवार को ईंदगाहों पर ईद की नमाज अदा कर देश की सलामती के लिए दुआ की। हिन्दू मुस्लिम भाइयों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी।वहीं क्षेत्र के नत्थूपुर,जीयनपुर, अजमतगढ़,अंजान शहीद, बागखालिस,सगड़ी,बनकट, देवापार,पारीपट्टी,खालिसपुर,नूरुद्दीनपुर,छीहीं छिछोरी, चांदपट्टी,करमैनी,बाजार गोसाई, चांदपार,अहिरौली सहित पूरे क्षेत्र में ईद की नमाज अदा कर देश की सलामती की दुआ मांगी गई।
ईद की नमाज मौलाना डॉक्टर असहद इदरीश ने सम्पन्न कराया तो वहीं ईदगाह पर मेले जैसा माहौल था। बच्चों का उत्साह देखने लायक बन रहा था। वही लोगों ने जमकर खरीदारी की। बच्चे खिलौना,गुब्बारे की खरीदारी की और आइसक्रीम का लुफ्त उठाया। वही सगड़ी विधायक डॉक्टर एच एन पटेल ने लोगों से गले मिलकर ईंद की बधाई दी। इस मौके पर पूर्व महा प्रधान राजेश यादव,हरिकेश विश्वकर्मा,प्रमोद यादव,मिर्जा अशहद वेग,मिर्जा यासीर वेग,मिर्जा नासिर वेग,दानिश खान,सुबहान खान,सरफराज खान,नौशाद खान,रिजवान, सोफियान खान,फुरकान खान,फहद खान,अब्दुल हन्नान,नेहाल मेंहदी,आरिफ बेग, मिर्जा अराफात वेग आदि लोग मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment