Friday, May 27, 2022

विडियो,जेई के रिपोर्ट के बाद भी नही ध्वस्त हुआ पंचायत भवन।

विडियो,जेई के रिपोर्ट के बाद भी नही ध्वस्त हुआ पंचायत भवन।

नौ गावो में पंचायत भवन के अभाव में नही हो रही बैठक।

सरकार की महत्वाकांक्षी योजना रिपोर्ट के अभाव में नही चढ़ रही परवान।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी अजमतगढ़ विकास खण्ड अंतर्गत 9 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन जर्जर होने से ग्राम सभा की खुली बैठक नही हो पा रही है। जिसका मुख्य कारण है कि 20 नवम्बर 2021 को ब्लॉक स्तरीय तीन सदस्यीय कमेटी जिसमे खंड विकास अधिकारी,एडियों पंचायत,जेई ने कसड़ा आइमा,तरौका,अमुआरी नरायनपुर,सुखमद्दत नगर,मोहम्मदपुर,सोकहना खालसा,मिश्रपुर,सुरैना गांव के पंचायत भवन जर्जर होने की रिपोर्ट बनाकर जिला पर भेजा कि जर्जर भवन ध्वस्त कर नव निर्माण किया जाय। पर जिले में जो टीम गठित की गई पर अभी तक रिपोर्ट कागजों में ही दबी पड़ी है। जिस वजह से जर्जर भवनों को ध्वस्तीकरण की कार्यवाही अबतक नही हो सकी।
जबकि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओ में से एक प्रत्येक गांव में पंचायत भवन का निर्माण किया जाना है पर अधिकारियों की शिथिलता के कारण गावों में पंचायत भवनों का निर्माण का कार्य जहाँ काफी धीमा है तो जो जर्जर भवन की रिपोर्ट के बाद भी ध्वस्तीकरण नही कराया जा रहा है। जिससे ग्राम पंचायतों में होने वाली खुली बैठक का स्थान सुनिश्चित नही होने से अधूरी रह जा रही है जिसकी मुख्य वजह है कि बैठक किसी के घर आदि पर करनी पड़ती है। जहाँ सभी लोग नही जा सकते जिससे महत्वपूर्ण योजनाओं पर चर्चा अधूरी रह जा रही है। जबकि सरकार के बार बार आदेशो के बाद भी विकास के कार्यो में तेजी नही आ रही है। जिससे गावो के समुचित विकास नही हो पा रहा है। इस सम्बंध में ब्लॉक अध्यक्ष प्रधान संघ वीरेंद्र यादव डब्लू ने बताया कि जिला के अधिकारियों की शिथिलता की वजह विकास कार्य प्रभावित हो रहे है। जो खुला उदाहरण नौ गावो में जर्जर पंचायत भवन दे रहा है। जिसकी ब्लॉक से रिपोर्ट के बाद भी ध्वस्तीकरण नही हो पा रहा है। जबकि एडियों पंचायत राम आशीष सिंह अजमतगढ़ ने कहा कि ब्लॉक की त्रिस्तरीय कमेटी द्वारा जर्जर पंचायत भवनों को ध्वस्तीकरण की रिपोर्ट पिछले वर्ष नवम्बर में ही भेज दी गयी पर जिला से अभी तक कोई रिपोर्ट नही आई जिससे अबतक जर्जर पंचायत भवनों को नही गिराया गया।

No comments:

Post a Comment