धर्म और मजहब की राजनीति से नहीं होगा जनता का भला::गुड्डू जमाली
महंगाई से उठ चुकी जनता सरकार को सिखाएगी सबक।
आजमगढ़ से समाजवादियों का पत्ता साफ करेगी बसपा।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी नगर पंचायत जीयनपुर में शुक्रवार को नेहाल मेहंदी के आवास पर जनसभा को संबोधित करते हुए बहुजन समाज पार्टी के नेता शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने कहा कि धर्म और मजहब की राजनीति से जनता ऊब चुकी है। आने वाले चुनाव में जनता इन राजनीतिक दलों को सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी की मुखिया बहन मायावती ने अपने कार्यकाल में सर्व समाज के लिए काम किया। जाति,धर्म और मजहब कि कभी राजनीति नहीं की। भाजपा और सपा दोनों एक सिक्के के दो पहलू हैं। दोनों प्रदेश की जनता को बेवकूफ बनाकर बारी बारी से राज करना चाहते हैं।अब जनता जाग चुकी है और ऐसे लोगों को सिरे से खारिज कर देगी। इस अवसर पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनीष चौरसिया नेहाल मेहंदी,रमेश राम,मतलूब आलम खान,सुब्बान खान पूर्व प्रधान अंजान शहीद,पप्पू पाठक आदि लोगों ने भी अपना विचार रखें।
No comments:
Post a Comment