Tuesday, April 19, 2022

जमीन बेचने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने का आरोपित गिरफ्तार।

जमीन बेचने के नाम पर लाखों  की धोखाधड़ी करने का आरोपित गिरफ्तार।

पीड़ित की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज । 

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के बेरमा गांव के आशुतोष सिंह ने जमीन बेचने के नाम पर अपने साथियों के साथ मिलकर गांव के ही रामभजन से लाखों रुपए धोखाधड़ी कर ऐंठ लिया। बैनामा के दिन लघुशंका के बहाने चुपके से गायब हो गया। जमीन क्रेता उसे परेशान होकर दिन भर खोजता रहा। धोखा देकर फरार आशुतोष सिंह ने ना तो जमीन का बैनामा किया न ही क्रेता को उसका पैसा वापस किया। पीड़ित रामभजन ने परेशान होकर पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ से न्याय की गुहार की। मंगलवार को जीयनपुर पुलिस ने मुख्य आरोपित सहित साजिश में शामिल पाच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया मुख्य आरोपी आशुतोष सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शेष आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है। जीयनपुर कोतवाली के बेरमा गांव निवासी आशुतोष सिंह पुत्र अरुण सिंह ने जमीन बेचने के नाम पर गांव के ही रामभजन पुत्र मेलहू से यूनियन बैंक और स्टेट बैंक की जीयनपुर शाखा से कई तिथियों में 12 लाख रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करवाया और तीन लाख दस हजार नगद भुगतान भी लिया। भुगतान के बाद 13 अप्रैल 2021 को जमीन का लेखपत्र विक्रय हेतु पंजीकरण कराने के लिए रामभजन
उपनिबंधक सगड़ी के कार्यालय आशुतोष सिंह के साथ गया। अभी पंजीकरण होना बाकी ही था,तभी आशुतोष बहाना करके चुपके से फरार हो गया। जमीन क्रेता राम भजन दिन भर परेशान होकर इधर उधर खोजता रहा। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। पीड़ित रामभजन कई बार आशुतोष सिंह से जमीन बैनामा करने का निवेदन करता रहा लेकिन आशुतोष ने ना तो जमीन बैनामा किया ना ही रामभजन द्वारा भुगतान किया गया पैसा ही वापस किया। थकहार कर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मंगलवार को जीयनपुर पुलिस ने अवधेश नारायण सिंह पुत्र मुक्तेश्वर सिंह, आशुतोष सिंह पुत्र अरुण कुमार सिंह निवासी बेरमा कोतवाली जीयनपुर और मनमोहन सिंह पुत्र अज्ञात,दयाराम यादव पुत्र अज्ञात व मनीष कुमार पुत्र और पता अज्ञात के खिलाफ 419 /420/ 406 /467/ 468/ 471/ 120 बी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी आशुतोष सिंह को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

No comments:

Post a Comment