महिला का स्नान करते हुए विडियो बनाने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली में दिनांक 01.04.2022 को महिला द्वारा शिकायत किया गया कि राहुल पुत्र दुखहरन ग्राम बेलसर जमीन बेलसर थाना जीयनपुर द्वारा वादिनी की नहाते समय अपनी मोबाईल में विडियो बनाया गया है के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0स0151/ 2022 धारा 354 (ग) भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।दिनांक- 02.04.2022 को उ.नि. विजय नारायण पाण्डेय मय हमराह मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त राहुल पुत्र दुखहरन ग्राम बेलसर जमीन बेलसर थाना जीयनपुर को बेलसर जमीन बेलसर प्राइमरी स्कुल के पास से समय 1.30 बजे गिरफ्तार कर लिया गया।
No comments:
Post a Comment