पारिवारिक विवाद में मारपीट चार घायल।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के दाऊदपुर गांव में बीती रात लगभग 8:00 बजे पारिवारिक विवाद में मारपीट के दौरान चार लोगों को गंभीर चोटे आई ।जीयनपुर कोतवाली में तहरीर के बाद चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वही रविवार की शाम लगभग 8:00 बजे पिता-पुत्र में जमकर मारपीट होने लगी जिसमें अब्दुल मोईद खान पुत्र मोहम्मद सईद खान उम्र 75 साल,रुकैया पत्नी अब्दुल मोईद 70 साल,अबरार पुत्र अब्दुल मोईद उम्र 30 वर्ष एवं यूमुना पत्नी अबरार उम्र 24 साल को गंभीर चोटे आई है। आरोप है कि यूमुना के पेट में 4 माह का गर्भ था। उसके पेट पर बुरी तरह से प्रहार किया गया है जिससे उसे काफी पीड़ा हो रही थी जिसका अस्पताल में इलाज कराया गया। जबकि मारपीट के दौरान बड़े पुत्र ने मेराज पुत्र अब्दुल मोईद,अरमान पुत्र मेराज,अब्दुल रहीम पुत्र मेराज उस्मान पुत्र मेराज आदि ने पारिवारिक विवाद को लेकर जमकर मारपीट की जिससे चार लोगों को गंभीर चोटे आई। अब्दुल मोईद द्वारा जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दी गई कि पारिवारिक विवाद को लेकर मेरे बड़े पुत्र द्वारा हम चारों को बुरी तरह से मारा पीटा गया और दरवाजे पर खड़ी चार पहिया वाहन को मेराज और उनके पुत्रों द्वारा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया। जिस वजह से काफी नुकसान हुआ एवं छोटी बहू को भी लोगों ने बुरी तरह मारा जबकि वह गर्भवती थी जिससे वह काफी परेशान है। इस संबंध में जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दी गई है। जिस पर जीयनपुर पुलिस ने धारा 323/504/506/427 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है एवं आरोपियों की तलाश कर रही है।
No comments:
Post a Comment