बैठक में शत-प्रतिशत नामांकन पर दिया गया जोर।
स्कूल चलो अभियान रैली निकालकर नामांकन के लिए लोगों को किया जाए जागरूक- खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र की बीआरसी केंद्र अजमतगढ पर सोमवार को दो पालियों में परिषदीय विद्यालय के प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की बैठक खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी ने शत प्रतिशत नामांकन पर जोर दिया। उन्होंने बताया स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत नवीन नामांकन प्रतिदिन गूगल सीट पर लोड करने का निर्देश दिया। स्कूल चलो अभियान जागरूकता रैली निकाली जाने के बारे में जानकारी दी। डीबीटी प्रेरणा पोर्टल पर बच्चों का शत-प्रतिशत पंजीकरण 20 अप्रैल तक हर हाल में कर लिया जाए। आधार नामांकन की प्रगति विद्यालय वार जानकारी ली गई। ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत विद्यालय में 19 इंडिकेटर के बारे में जानकारी ली गई। जिसमें यह जानकारी ली गई कि कितने कार्य कम्पोजिट से पूरा कराए गए,और पंचायत विभाग से कितने कार्य कराए गए। तंबाकू मुक्त एक्टिविटी के लिंग की गूगल को भरने बारे में जानकारी दी गई। संचारी रोग नियंत्रण के लिए लोगों को जागरूक करने पर बल दिया गया। इस मौके पर ए आर पी कमलनयन यादव,विमल प्रकाश,अनिल मिश्र,राजमणि शर्मा,राजेंद्र मौर्य,नूरआलम,जर्रार हुसैन,रामकरन,तारा देवी,श्रवण कुमार,अरविंद कुमार,जितेंद्र राय, अवधेश यादव,महेंद्र प्रसाद,प्रदीप प्रजापति,नीरज यादव,सुनील आदि लोग मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment