Saturday, March 12, 2022

एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार ने कई गौशालाओं का किया निरीक्षण।

एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार ने कई गौशालाओं का किया निरीक्षण।

साफ सफाई करने पर दिया जोर।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने शनिवार को सगड़ी तहसील क्षेत्र के पिहार,जीयनपुर,पारनकुंडा स्थित गौशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सख्त निर्देश दिया कि हर हाल में गौशाला की साफ सफाई होनी चाहिए। पशुओं के चारा की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए।अगर लापरवाही से कोई भी पशु मरेगा तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने सगड़ी तहसील क्षेत्र के पिहार,जीयनपुर और परणकुंडा में स्थित गौशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मातहतों को साफ सफाई का सख्त निर्देश दिया। साथ ही कहा पशुओं को खाने पीने के लिए समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। चारे और पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। पशुओं को सही से देखभाल होनी चाहिए,अगर कोई पशु बीमार पड़ता है तो उसका समय पर इलाज होना चाहिए। अगर एक भी पशु मरा तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान हड़कंप की स्थिति बनी रही।

No comments:

Post a Comment