जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने किया मतदान केंद्र का निरीक्षण लिया जायजा।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के जमीन हरखोरी धनछुला गांव में जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने मतदान बूथ का निरीक्षण किया। और कहा मतदान शांतिपूर्वक संपन्न होना चाहिए इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतनी चाहिए। मतदान शांतिपूर्वक चल रहा था। इसके बाद वह जीयनपुर कोतवाली पर पहुंचे वहां पर पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों के साथ भोजन ग्रहण किया। इसके बाद अन्य बूथों के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, एडीएम वित्त भगत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ और काफी संख्या में पुलिस बल के जवान मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment