नगर पंचायत जीयनपुर का कूड़ा शाहपुर नेवादा में गिराया जाएगा।
आजमगढ़ गोरखपुर मार्ग पर सड़क के किनारे सेंट जेवियर स्कूल जीयनपुर के पास गिराया गया था कूड़ा।
कूड़ा में लगा दी गई थी आग,कई दिनों से धधक रहा था कूड़ा, जिसकी शिकायत लोगों ने एसडीएम से की ।
एसडीएम सगड़ी के निर्देश पर कूड़ा हटाने की कार्रवाई हुई शुरू।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़ )
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत जीयनपुर में आजमगढ़ गोरखपुर मार्ग पर सेंट जेवियर स्कूल के सामने सड़क के किनारे नगर पंचायत जीयनपुर का कूड़ा गिराया जा रहा था। वहीं एक सप्ताह पूर्व किसी ने कूड़े में आग लगा दी। जिससे कूड़ा धधक कर जलने लगा। जिससे उठता धुआं इधर-उधर फैलने लगा। जिससे लोगों को काफी दिक्कत हो रही थी। वही जो लोग इस मार्ग से गुजरते थे वह अपनी नाक को ढक कर ही गुजरते थे। साथ ही अगल बगल विद्यालय और घरों में धुहां घुस रहा था। एरा कॉन्वेंट विद्यालय में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं भी संचालित हो रही है। धुआं के चलते लोगों को काफी दिक्कतें हो रही थी। जिस पर आक्रोश व्यक्त करते हुए लोगों ने एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार से शिकायत की। जिसको गंभीरता से लेते हुए एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार ने अधिशासी अधिकारी अखिलेश कुमार यादव को बुलाकर निर्देश दिया कि हर हाल में तत्काल यहां से कूड़ा हटाया जाए। एसडीएम सगड़ी के निर्देश पर बुधवार को जेसीबी मशीन और कई ट्राली लगाकर अधिशासी अधिकारी अखिलेश यादव कूड़ा हटवाने में लगे हुए थे।
अधिशासी अधिकारी ने बताया कि शाहपुर नेवादा ग्राम पंचायत के पास सरकारी जमीन चिन्हित की गई है। जीयनपुर में गिराए गए कूड़े को जेसीबी मशीन लगाकर कूड़ा को उठाकर ट्रैक्टर ट्राली में लादकर शाहपुर नेवादा ग्राम पंचायत में चिन्हित की गई जमीन पर कूड़ा गिराया जा रहा है। जल्द ही चारदीवारी भी बनाई जाएगी।
इस कार्रवाई से लोगों ने राहत की सांस ली है। एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार ने बताया जिलाधिकारी द्वारा शाहपुर नेवादा ग्राम पंचायत में कूड़ा डंपिंग के लिए जमीन आवंटित की गई थी। जिसका चिन्हांकन कर लिया गया है। जीयनपुर से कूड़ा उठाकर शाहपुर नेवादा में आवंटित की गई जमीन पर कूड़ा गिराया जा रहा है।
No comments:
Post a Comment