ओवरलोड बालू लदी ट्रक पलटी, दुकान क्षतिग्रस्त।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमसर पेट्रोल पंप के सामने बुधवार की रात्रि में ओवरलोड बालू लदी तेज रफ्तार ट्रक पलटी दुकान हुई क्षतिग्रस्त।
जानकारी के अनुसार महुला क्षेत्र से बालू लदी ओवरलोड ट्रक रोज की भांति तेज रफ्तार से जीयनपुर की तरफ जा रही थी कि जमसर पेट्रोल पंप के सामने बुधवार की रात्रि 11:30 बजे पलट गई जिससे सड़क किनारे स्थित बाइक रिपेयरिंग की दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। वही गुरुवार की दोपहर तक ओवरलोड ट्रक को ट्रैक्टर ट्राली से खाली कराया गया जिसके बाद जेसीबी से ट्रक उठाया गया वही रात्रि से लेकर गुरुवार की दोपहर तक आवागमन में लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा वही ओवरलोड बालू लदी ट्रक पलटने पर लोग भांति भांति की चर्चा कर रहे थे।
No comments:
Post a Comment