मतदाता पहचान पत्र है, लेकिन मतदाता सूची से नाम है गायब।
जिसको लेकर ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त किया ।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी विधानसभा के इसरापार रामगढ़ गांव में कई ऐसे मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से गायब हो गया है जो बहुत दिनों से मतदान करते चले आ रहे हैं। उनका मतदाता पहचान पत्र है। लेकिन मतदाता सूची में उनका नाम गायब है। जिसके चलते मतदान करने से वंचित रह गए। जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। जिनका मतदाता सूची में नाम नहीं है उनमें शारदा देवी 90 वर्ष, दीपक पुत्र रघुनाथ 40 वर्ष, इब्राहिम पुत्र सलीम 24 वर्ष, पबारु पासवान 75 वर्ष, मनीष राम चंदर सहित दर्जनों लोगों का नाम मतदाता सूची से गायब है। वही यही स्थिति नगर पंचायत जीयनपुर के कई बूथों पर भी है।
No comments:
Post a Comment