किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज।
पुलिस ने लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेजा।
पूछताछ के लिए पुलिस ने एक को हिरासत में लिया।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत के एक वार्ड की 14 वर्षीय लड़की को मोहल्ले का ही एक युवक होली के दिन शुक्रवार को बहला-फुसलाकर घर से भगा ले गया। पीड़िता की बहन की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। होली के दिन ही देर शाम पुलिस ने लड़की को अजमतगढ़ रोड स्थित एक भवन के पीछे से बरामद कर लिया। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। जीयनपुर नगर के एक वार्ड की रहने वाली 14 वर्षीय लड़की शुक्रवार को दिन में गायब हो गई। काफी देर बाद वह घर नहीं लौटी तो स्वजनों को चिंता हुई। लोगों ने उसे इधर-उधर खोजना शुरू किया। काफी देर तक ना मिलने के बाद परेशान लड़की के परिवार के लोगों ने मोहल्ले के ही एक युवक पर उसे बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दी। होली के दिन देर शाम अजमतगढ़ रोड स्थित एक मकान के पीछे से किशोरी बरामद हो गई। पुलिस ने किशोरी को चिकित्सकीय जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मोहल्ले के ही एक युवक को पूछताछ के लिए पकड़ा है। इस संबंध में जीयनपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार यादव ने बताया कि नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की तहरीर मिली थी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।पूछताछ के लिए एक युवक को हिरासत में लिया गया है। किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। मेडिकल जांच मिलने के बाद आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
No comments:
Post a Comment