जीयनपुर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
होली मिलन समारोह में मुस्लिम हिंदू एकता की मिसाल दिखी।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की। नगर पंचायत जीयनपुर में नेहाल मेंहदी द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें हिंदू मुस्लिम भाइयों ने चढ बढ़कर भाग लिया। एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर और गले मिलकर होली की बधाई दी। साथ ही गुजिया और मिष्ठानों का लुफ्त उठाया।शिवदान चौरसिया ने फगुआ,चैता गीत प्रस्तुत किया। जीयनपुर में पहली बार किसी मुस्लिम भाई द्वारा होली मिलन का समारोह का आयोजन किया गया। आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया यह मिलन समारोह लोगों में एकता,भाईचारे का संदेश देगा ऐसा आयोजन बार-बार होना चाहिए वही हिंदू भाइयों से भी ईद मिलन समारोह आयोजन करने की सलाह दी।व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनीष चौरसिया ने बताया जीयनपुर में हिंदू मुस्लिम आपसी भाईचारे के साथ होली,दीपावली, ईद,बकरीद का त्योहार मनाते हैं, ईद पर ईद मिलन का समारोह किया जाएगा। ज्ञानेंद्र मिश्रा ने कहा हिंदू मुस्लिम आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ हर त्यौहार मनाते हैं। लोग एक दूसरे के सुख दुख में शरीक होते हैं।
इस मौके पर आनंद प्रकाश तिवारी,ज्ञानेंद्र मिश्र,शिवदान चौरसिया,पुरुषोत्तम यादव, पप्पू पाठक,दीपक गुप्ता,मनीष चौरसिया,आलोक चौरसिया, विनय चौरसिया,मोहम्मद हसीब आदि लोग मौजूद रहें।
No comments:
Post a Comment