Tuesday, March 1, 2022

जीयनपुर में बैंड बाजा के साथ निकली शिव की बारात।

जीयनपुर में बैंड बाजा के साथ निकली शिव की बारात।

शिव की बारात में जमकर उडे गुलाल-अबीर।

शिव बारात में डीजे की धुन पर जमकर नाचे युवा।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर कस्बे में बैंड बाजा के साथ निकली शिव की बारात जमकर उड़े गुलाल अबीर बारात में थिरके कस्बे के लोग। 
जानकारी के अनुसार जीयनपुर के कोईरिया के पोखरा से वर्षों के परंपरा के अनुरूप इस वर्ष भी भव्य रुप से देर शाम 5:00 बजे विधि-विधान पूर्वक धूमधाम के साथ बैंड बाजा डीजे के साथ बारात निकली जिसमें कस्बे के लोग जमकर गुलाल अबीर उड़ाते हुए डीजे की धुन पर थिरकते नजर आए तो वही भांग की मस्ती में एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर जीयनपुर दोहरीघाट मार्ग से होते हुए आजमगढ़ मार्ग व कस्बे में भ्रमण किया। इस दौरान कस्बे वासी युवाओं ने बारात का आनंद लिया तो वही जीयनपुर पुलिस भी मुस्तैद रही। एक घंटा आवागमन में यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। इस दौरान संत भजन कीर्तन करते रहे। जिनमें मुख्य रुप से आनंद तिवारी,प्रदीप तिवारी,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नंदू यादव,दीपक गुप्ता,डब्लू गुप्ता,मनोज जायसवाल,पुरुषोत्तम यादव, चंदन शर्मा,हिमांशु जायसवाल, ज्ञानेंद्र मिश्रा,विशाल यादव, शिवदान चौरसिया,सन्तोष चौरसिया,लालू जायसवाल,मुकेश जायसवाल,अनिल सोनकर,सतीश सोनकर, दिनेश पाठक सहित सैकड़ों की संख्या में पुरुष व महिला उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment