Tuesday, February 15, 2022

सगड़ी तहसील की जमीन से अतिक्रमण हटाने की दी गई चेतावनी।

सगड़ी तहसील की जमीन से अतिक्रमण हटाने की दी गई चेतावनी।

एक दर्जन यूकेलिप्टस वृक्ष को काट कर हटाया गया।

उपजिलाधिकारी के आदेश पर अतिक्रमण हटाने की दी चेतावनी।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील परिसर के बाहर स्थित एक दर्जन यूकेलिप्टस के वृक्ष हटाए गए वही परिसर के किनारे स्थित आधा दर्जन कटरैन व एक दर्जन गोमती हटाने के लिए उपजिलाधिकारी के आदेश पर नाजिर ने दी चेतावनी।
जानकारी के अनुसार आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर सगड़ी तहसील परिसर के सामने एक दर्जन युकिलिप्टस वृक्ष नीलामी के उपरांत ठेकेदार के द्वारा हटाया गया वही परिसर के बाहर किनारे आधा दर्जन से अधिक जमीन रजिस्ट्री लेखक कटरेन डालकर कार्य करते थे।वही एक दर्जन गोमती डालकर तहसील की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किया गया था। जिसको उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने हटाने के लिए तहसील के नाजीर मनीष कुमार व कर्मचारियों ने पहुंच कर सभी को अपने बिस्तर व गोमती हटाने के लिए चेतावनी दी। वही जिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने तहसील परिषद भ्रमण कर तहसील के किनारे अंदर के वृक्ष को गोलाकार आकार में काटने के लिए निर्देशित किया जिससे तहसील की छत और सडक से वृक्ष की टहनियां हटाने के लिए वही तहसील परिसर के बाहर दुकान संचालकों ने अपनी दुकान बंद कर दुकान हटाने के लिए समय की मांग कर रहे थे।इस दौरान सगड़ी तहसील मुख्यालय पर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी को लेकर चर्चा पर चर्चा होती रही व हड़कंप मचा रहा।

No comments:

Post a Comment