Sunday, February 20, 2022

बहू का जे आर एफ में हुआ चयन परिवार में हर्ष।

बहू का जे आर एफ में हुआ चयन परिवार में हर्ष।

पति की मेहनत लाई रंग पत्नी का जेआरएफ में चयन।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के बेरमा निवासी बहू का जे आर एफ हिंदी विषय में हुआ चयन परिवार व गांव में हर्ष।
जानकारी के अनुसार रेनू यादव पत्नी रवि यादव निवासी बेरमा का 19 फरवरी की देर शाम को जेआरएफ परीक्षा का परिणाम आने पर 99.083% अंक पाकर हिंदी विषय में चयन हुआ। उनके चयन से उनके परिवार व गांव में हर्ष व्याप्त है एक दूसरे को मिठाई खिलाकर परिजनों ने खुशी का इजहार किया वही उनके घर पर बधाई देने वालों लोगों का ताता लगा हुआ है। वही रवि यादव मुबारकपुर में जन सेवा केंद्र संचालक हैं। जिनका रेनू से 2 दिसंबर वर्ष 2016 में विवाह हुआ था। विवाह के उपरांत अपनी पत्नी को मेहनत कर तैयारी के लिए इलाहाबाद भेजा जहां उन्होंने पहले ही प्रयास में यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण की वहीं वर्ष 2020-21 में 26 दिसंबर को जे आर एफ की परीक्षा आयोजित की गई थी।जिसका परिणाम शनिवार 19 फरवरी को देर शाम को आया। रेनु ने तीसरी प्रयास में हिंदी विषय में चयन हुआ। रवि तीन भाइयों में सबसे छोटे हैं उनकी पत्नी रेनू यादव ने इस सफलता का श्रेय अपने पति को दिया। वही उनके मायके जमीन शेखपुर में उनकी माता पानमती व पिता राम नयन यादव अपनी पुत्री की सफलता पर फूले नहीं समा रहे। उनके घर बेरमा पर भी बधाई देने वाले लोगों का तांता लगा हुआ है।

No comments:

Post a Comment