Tuesday, February 15, 2022

स्ट्रांग रूम व पर्यवेक्षक निवास स्थान का उप जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

स्ट्रांग रूम व पर्यवेक्षक निवास स्थान का उप जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील पर सगड़ी विधानसभा व गोपालपुर विधानसभा पोस्टल बैलट के लिए निर्मिती स्ट्रांग रूम व सगड़ी विधानसभा व गोपालपुर विधानसभा के पर्यवेक्षक निवास स्थान का उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने किया निरीक्षण।
जानकारी के अनुसार सगड़ी विधानसभा व गोपालपुर विधानसभा में पोस्टल बैलट से मतदान के लिए निर्मित स्ट्रांग रूम का उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य पर संतोष व्यक्त करते हुए अधीनस्थ कर्मचारियों को दरवाजा के नीचे खुले स्थान पर डोर मेट लगाने का निर्देश दिया वहीं उन्होंने सगड़ी विधानसभा और गोपालपुर विधानसभा के पर्यवेक्षक के लिए तैयार हो रहे पीडब्ल्यूडी डाक बंगला जीयनपुर का निरीक्षण किया व रसोई गृह की साफ-सफाई व भोजन तैयार करने की व्यवस्था व तेजी के साथ अन्य कर्मचारियों के लिए शौचालय निर्माण के साथ कंप्यूटर सिस्टम लगाने के लिए निर्देशित किया। वही
दोनों विधानसभा चुनाव के लिए तैनात पर्यवेक्षक को जीयनपुर डाक बंगले पर रुकने के लिए व्यवस्था की गई है। जिसको लेकर प्रशासन तैयारी में जुटा हुआ है।

No comments:

Post a Comment