Friday, February 4, 2022

असदुद्दीन ओवैसी पर किए गए हमले को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन ।

असदुद्दीन ओवैसी पर किए गए हमले को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन ।

राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार सगड़ी मयंक मिश्रा को सौंपा ।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील पर एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर कियें गए हमले को लेकर शुक्रवार को सगड़ी के पार्टी कार्यकर्ताओं ने सगड़ी तहसील पर विरोध प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा को सौंपा। इस दौरान दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की।
ए आई एम आई एम पार्टी के सगड़ी विधानसभा अध्यक्ष शाह आलम खान ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर साजिश के तहत कियें गए हमले की हम लोग घोर निंदा करते हैं। और कहते हैं कि ऐसे लोगों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई होनी चाहिए। जिला महासचिव सोफियान खान ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष पर किये गए हमले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराई जाए साजिश कर्ता के खिलाफ कार्यवाही की जाये घटना में शामिल सभी दोषियों पर रासुका के अंतर्गत कार्यवाही की जाए।
ब्लॉक अध्यक्ष मुफीद खान ने कहा ओवैसी साहब के चुनाव प्रचार के दौरान सभा स्थल पर कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया जाए। जिससे उनको ऐसी घटनाओं से रोका जा सके। हैदराबाद के मेयर माजिद हुसैन और अन्य पार्टी के कार्यकर्ता पर मेरठ के किठौर विधानसभा के प्रत्याशी के क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर वापस आ रहे थे। तभी उनकी गाड़ी पर जानलेवा हमला किया गया जो बहुत ही निंदनीय है।ऐसे कारनामा को हम लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे जब तक दोषियों पर कार्यवाही नहीं हो जाएगी तब तक हम लोग चुप नहीं बैठेंगे। 
इस दौरान विधानसभा सगड़ी अध्यक्ष शाह आलम खान, मोदस्सीर खान,ब्लॉक अध्यक्ष मुफीद खान, सैयद मोहम्मद,राजकुमार, शाहनवाज खान,सहाबुद्दीन खान,नेसार अहमद,अलाउद्दीन,वाजिद खान,सोनू, अल्तमस,जैनुल हक आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment