अंतर्जनपदीय तीन चोर को जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार चोरी का सामान बरामद।
ईगल टीम की मदद से पुलिस ने चोरी का किया खुलासा दो तमंचा बाइक के साथ सामान बरामद।
सिपाही ने जान पर खेलकर चोर को पकड़ा।
48 घंटे के अंदर चोर गिरफ्तार चोरी का सामान जीयनपुर पुलिस ने किया बरामद।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जीयनपुर कस्बे में जीयनपुर अजमतगढ़ मार्ग पर सलीम फर्नीचर हाउस के शोरूम से गुरुवार की रात्रि 11:00 बजे तीन चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और दो एलईडी टीवी जिसमें एक 50 इंच व दूसरा 43 इंच एलजी कंपनी और तीन सिलाई मशीन व कैश काउंटर से चेक बुक, पैसा व दुकान के अन्य कागज चोरी कर ले गए। सलीम की सूचना पर शुक्रवार की सुबह जीयनपुर कोतवाल दिनेश कुमार यादव व क्षेत्राधिकारी सगड़ी महेंद्र शुक्ला ने पहुंचकर जांच की जिसके उपरांत जीयनपुर पुलिस चोरी के सामानों व चोरों को गिरफ्तार करने के लिए जूट गई। जीयनपुर पुलिस की ईगल टीम के सहयोग से मुखबिर की सूचना पर आयुष पुत्र कल्लू कनौजिया निवासी गौरी शंकर नगर कस्बा अजमतगढ़ थाना जीयनपुर को गिरफ्तार कर पूछताछ की जिसमें उसने अपने अन्य दो साथियों का नाम बताया जिन्हें जीयनपुर पुलिस ने घेराबंदी कर ईगल टीम के सिपाही शशांक ने जान पर खेलकर गिरफ्तार किया। जिनमें राकेश मल्लाह उर्फ गुड्डू साहनी पुत्र रामचरन साहनी निवासी राहुल नगर मड़या थाना कोतवाली आजमगढ़ जिसके पास से एक तमंचा 315 बोर व दो जिंदा कारतूस पुलिस ने बरामद किया। वही रवि पुत्र नन्नू निषाद निवासी राहुल नगर मड़या थाना कोतवाली आजमगढ़ के पास से एक 315 बोर का तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया।चोरों की निशानदेही पर नहर किनारे लिप्टस की बाग कस्बा जीयनपुर से दो एलईडी एलजी कंपनी की टीवी व तीन सिलाई मशीन चेक बुक,आरी, ब्लेड सहित लोहे की राड व उनके पास से एक मोटरसाइकिल जीयनपुर पुलिस ने बरामद की उनके ऊपर आर्म एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जीयनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया वही राकेश मल्ला उर्फ गुड्डू साहनी पुत्र रामचरण साहनी के ऊपर आजमगढ़ जनपद 16 मुकदमा पंजीकृत हैं। वही एक मुकदमा लखनऊ जीआरपी में पंजीकृत है। मऊ जनपद में छः मुकदमा पंजीकृत हैं कुल 24 मुकदमे पंजीकृत हैं। जिसने विभिन्न जनपदों में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। वहीं उसके साथ रवि पुत्र नन्कू निषाद पर दो मुकदमा पंजीकृत हैं। आयुष पुत्र कल्पू कनौजिया पर एक मुकदमा पंजीकृत है। जीयनपुर कोतवाल दिनेश कुमार यादव ने 72 घंटे के अंदर सीसी टीवी में कैद चोरी की घटना का खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार कर लिया वही उनकी निशानदेही पर सामान बरामद कर लिया गया।
No comments:
Post a Comment