कांग्रेसियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रदर्शन
कर सौंपा।
सहारा,पल्स व निजी कंपनियों के द्वारा ठगी के शिकार लोगों की ज्ञापन सौंपकर उठाई आवाज।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील पर कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव अजीत राय के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने तहसील पर पहुंचकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकर राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा को सौंपा।
जानकारी के अनुसार कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सगड़ी तहसील पर पहुंचकर नारेबाजी करते हुए सहारा और पल्स कंपनियों ने करोड़ों लोगों का पैसा आईडी fd1 योजनाओं में भारी मुनाफे का लालच देकर जमा कराया वहीं गरीब व सामान परिवार के लोगों ने अपनी मोटी कमाई इन निजी कंपनियों में जमा की मियाद पूरी होने के उपरांत भी उन्हें उनका पैसा नहीं मिल पा रहा है। निवेशक उन्हें बार-बार चक्कर लगवा रहे हैं वही फंसे हुए पैसों कि कोई भी सुधि नहीं ले रहा। आज लोगों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव अजीत राय व राना खातून के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में कांग्रेस कर्ताओं ने सगड़ी तहसील पर नारेबाजी करते हुए जनता के करोड़ों रुपये सहारा व पल्स कंपनी ने जमा कराकर ठगने का कार्य किया है। जिसको लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सगड़ी नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा को सौंपा इस दौरान नायब तहसीलदार ने पत्रक भेजने का आश्वासन दिया। इस दौरान सुमन चौहान, शुभम राय,हाफिज, प्रवीण गुप्ता,अरविंद जैसवार, रविकांत त्रिपाठी, माखन राय, अजीत कुमार,रितिक, धीरज इत्यादि दर्जनों की संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment