Thursday, January 6, 2022

सभी लोग मिलकर पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाए-- लौहर यादव जिला सचिव

गांव गांव प्रत्येक बूथ पर जूट जाय कार्यकर्ता --शिवसागर यादव

सभी लोग मिलकर पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाए।

मास्क लगाए और सभी कार्यकर्ता कोविड का टीका चुनाव पूर्व अवश्य लगवाले।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी विधानसभा पार्टी कार्यालय लाटघाट पर गुरुवार को समाजवादी पार्टी एवं गठबंधन के सभी पार्टी की अध्यक्ष एवं पदाधिकारी साथियों के साथ बैठक आहूत की गई। जिसमें समन्वय समिति बनाकर सेक्टर वाले बूथवार पूरे विधानसभा के अंदर काम करने का निर्देश दिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि समस्त कार्यकर्ता चुनाव के पूर्व कोविड का टीका अवश्य लगवा लें। जिससे चुनाव होने पर किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न ना हो। साथ ही साथ कोविड के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए अभी से मास्क का प्रयोग सभी लोग अवश्य करें और दूसरों को भी लगवाने के लिए प्रेरित करें। जब कार्यकर्ता सुरक्षित होगा तभी हम चुनाव को सुगमता पूर्वक संपन्न कराएंगे और अपने लोगों को कोविड से बचाते हुए अधिक से अधिक बूथों पर रहकर पार्टी की नीतियों को बताते हुए मतदान कराने का प्रयास करेंगे। जरूरी यह है कि सभी कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं एवं1महीने के अंदर प्रत्येक गांव प्रत्येक बूथ तक जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों से जागरूक करें। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशन में सुहेलदेव एवं समाजवादी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्षों विधानसभा अध्यक्षों सेक्टर प्रभारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान संगठन इकाई जिला सचिव लौहर यादव का सभी सदस्यों ने गर्मजोशी के साथ फूल मालाओं से स्वागत किया और पार्टी से जुड़ने के लिए बधाइयां दी। इस संबंध में शिव सागर यादव विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि लौहर यादव एक मजबूत संगठन के कार्यकर्ता हैं। जिनके आने से पार्टी मजबूत होगी पार्टी को आगे बढ़ाने में मजबूत कार्य होगा जिससे पार्टी को मजबूती प्रदान मिलेगी। बैठक का आयोजन विधानसभा अध्यक्ष शिव सागर यादव की अध्यक्षता मैं आयोजित की गई। जिस का संचालन लौहर यादव ने किया। अन्य में जिला सचिव लौहर यादव,राम अवतार मौर्य,सचिव सती राम राजभर,सुरेश चौहान, प्रदीप चौहान,रमेश सिंह पटेल,डाक्टर एच एन सिंह पटेल,जयराम सिंह पटेल, राम विजय पाल,सोहराब आलम जगदीश यादव,रामशरण यादव, उधम सिंह,हारून खान,ओम प्रकाश राय, रामू राजभर, बबलू राजभर, पुष्पा देवी, अजीत राजभर आदि लोग मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment