एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार और सीओ सगड़ी महेंद्र कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में सर्किल के सभी थाना अध्यक्षों के साथ हुई बैठक।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के सभागार में रविवार को शाम एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार और सीओ सगड़ी महेंद्र कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में चुनाव को मद्देनजर रखते हुए सर्किल के सभी थाना के थाना अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें निर्देश दिया गया कि निर्वाचन कार्य का काम तेजी से करें। सगड़ी विधानसभा में कुल 56 संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथ है। वही गोपालपुर विधानसभा में 44 अतिसंवेदनशील और संवेदनशील वूथ हैं। जिनपर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि बूथों पर शांति भंग करने वालों के खिलाफ निरोधात्मक कार्यवाही कर ली जाए। कोई अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया गया। गांव गांव में हर बूथों पर संभ्रांत व्यक्तियों के साथ बैठक की जाएगी। और जहां भी जो भी कमियां पाई जाएगी उसको दुरुस्त किया जाएगा। यह भी निर्देश दिया गया कि कहीं भी किसी बूथ पर कोई भी कमी हो तो उसको समय रहते दूर कर लिया जाए। चुनाव नजदीक आ रहा है। इसके पहले अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखने का भी निर्देश दिया गया। इस दौरान जीयनपुर कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार यादव,बिलरियागंज थाना प्रभारी विजय कुमार मौर्य,रौनापार थाना प्रभारी अखिलेश कुमार पान्डेय व कंधरापुर,कप्तानगंज,महराजगंज के प्रभारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment