उपजिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों, उड़नदस्ता व पुलिस बल के साथ की बैठक।
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बैठक कर ली जानकारी।
सोशल मीडिया पर रखी जा रही कड़ी नजर चुनावी खर्च में जुटेगा।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के सगड़ी विधानसभा व गोपालपुर विधानसभा के राजनैतिक दल के प्रत्याशियों व प्रतिनिधियों और उड़नदस्ता व पुलिस बल के साथ उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने बैठक कर आचार संहिता के पालन कराने व सघन वाहन निरीक्षण प्रतिदिन स्थान बदलकर करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को नामांकन व चुनाव प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी इस दौरान उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर राजनैतिक दल व प्रत्याशियों के प्रचार प्रसार व पेड न्यूज़ पर गठित जनपद स्तरीय दल के द्वारा निगरानी की जा रही जो पार्टी व प्रत्याशियों के खर्च में जोड़ा जाएगा। वही सभी राजनैतिक दल व प्रत्याशियों के जनसंपर्क पर गठित टीम के द्वारा भ्रमण कर वीडियोग्राफी की जा रही है।बिना अनुमति किसी भी प्रकार के प्रचार प्रसार व चुनाव आयोग के गाइडलाइन के विपरीत किए जा रहे कार्य पर कड़ी निगरानी रखी जा रही। विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने वाले तत्वों पर उड़नदस्ता व पुलिस बल के द्वारा प्रतिदिन तेजी से जांच करने वाहन व अवैध शराब के साथ कड़ाई से आचार संहिता का पालन कराने के लिए निर्देशित किया। वहीं उपजिलाधिकारी ने बताया कि विधानसभा चुनाव 2022 के लिए सगड़ी व गोपालपुर की अधिसूचना 10 फरवरी से जारी होगी और इसी दिन से नामांकन 17 फरवरी तक 11:00 से 3:00 तक किया जाएगा वही 18 फरवरी को जांच व 19 से 21 फरवरी तक नाम वापसी 7 मार्च को मतदान व 10 मार्च को मतगणना की जाएगी सगड़ी विधानसभा के प्रत्याशी कलेक्ट्रेट के रूम नंबर 31 में व गोपालपुर विधानसभा के प्रत्याशी रूम नंबर 30 में नामांकन करेंगे जिसमें 8 राष्ट्रीय पार्टी व दो क्षेत्रीय दल के चिन्ह चुनाव आयोग से जारी किया गया है वहीं से पंजीकृत दलों व निर्दल प्रत्याशियों को नामांकन के उपरांत उनके चिन्ह नियमानुसार प्रदान किया जाएगा। नामांकन फार्म में फार्म टू बी व फॉर एबी के साथ फार्म 26 के विषय में विस्तृत जानकारी दी वही अनुमति के लिए सुविधा पोर्टल की भी जानकारी दी गई प्रत्येक शनिवार को सगड़ी विधानसभा व गोपालपुर विधानसभा के राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर उनके समस्याओं का समाधान किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा से ज्ञानेंद्र मिश्रा,समाजवादी पार्टी सगड़ी विधानसभा अध्यक्ष शिव सागर यादव,कांग्रेस प्रत्याशी राना खातून,आप प्रत्याशी सुनील यादव व संजय चौहान,बसपा विधानसभा अध्यक्ष चंद्रप्रकाश विमल सहित क्षेत्राधिकारी सगड़ी महेंद्र शुक्ला,सगड़ी तहसीलदार अभिषेक कुमार सिंह,अपर तहसीलदार रामानुज शुक्ला सहित तहसील क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment