Tuesday, January 4, 2022

एक कुन्टल गोमांस व काटने के उपकरण के साथ अभियुक्ता गिरफ्तार।

एक कुन्टल गोमांस व काटने के उपकरण के साथ अभियुक्ता गिरफ्तार।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक अपराध रूद्रभान पाण्डेय मय हमराह के साथ क्षेत्र भ्रमण कर रहे थे कि मुखबीर से सूचना मिली की ग्राम सभा खालिसपुर में आजम पुत्र युनुस निवासी खालिसपुर थाना जीयनपुर अपने परिवार व साथी के साथ गोवंश का वध कर के उसका माँस बेच रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुच कर देखा गया कि दो व्यक्ति एक महिला के साथ मिल कर चाकू से मांस को काट रहे थे। पुलिस टीम के पहुचते ही अन्धेरे व कोहरे का लाभ उठाकर दोनो व्यक्ति भाग गये। और मौके से महिला नगमा पत्नी आजम निवासी अतरकच्छा बरडीहा जीयनपुर को समय 5:30 बजे ग्राम खालिसपुर से  करीब एक कुन्टल गोमाँस, दो अदद चाकू,एक अदद लकड़ी का ठेहा,एक अदद तराजू,एक किलो का एक बाट के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। जिसमें मु0अ0सं0 06/2022 धारा 3/5/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम 1955 व 4/25 आयुध अधिनयम 1959 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया। वही मौके से दो लोग फरार हो गए जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

No comments:

Post a Comment