Thursday, January 27, 2022

डस्टबिन घोटाला पर नगर पंचायत अजमतगढ़ अध्यक्ष के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा।

डस्टबिन घोटाला पर नगर पंचायत अजमतगढ़ अध्यक्ष के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा।

स्वच्छता अभियान में डस्टबिन खरीद पर 17.25 लाख गबन पर दर्ज हुआ मुकदमा।

राजनैतिक रंजिश बस फंसाने का लगाया नगर पंचायत अध्यक्ष ने आरोप।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत अजमतगढ़ में स्वच्छता अभियान के तहत डस्टबिन खरीदने के नाम पर लगभग 17.25 लाख रुपये का गबन करने पर नगर पंचायत अध्यक्ष अजमतगढ़ के खिलाफ एडीएम प्रशासन के निर्देश पर सगड़ी तहसीलदार अभिषेक कुमार सिंह ने दर्ज कराया धोखाधड़ी का मुकदमा। अजमतगढ़ नगर पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार और फर्जी भुगतान के मामले में अजमतगढ़ के सभासदों ने डीएम को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। जबकि मऊ के मोहम्मदाबाद गोहना के बीजेपी विधायक श्रीराम सोनकर ने नगर विकास मंत्री को भी इस भ्रष्टाचार के खिलाफ पत्र लिखा था। तमाम शिकायतों के आधार पर डीएम ने डेढ़ वर्ष पूर्व जांच का आदेश दिया था। इस अवधि में जांच हुई। जिसमें शिकायतों को सही पाया गया। जांच में पता चला कि स्वच्छता अभियान के अंतर्गत वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष के ही भाई रिश्तेदारों के नाम से चल रही फर्म से भारी मात्रा में डस्टबिन खरीदे गए थे। जिनको डोर टू डोर बांटना था। साढ़े चार हजार डस्टबिन खरीदे गए और मात्र 56 ही बांटे गए। वहीं डस्टबिन खरीद के नाम पर 17 लाख 25 हजार रुपये का भुगतान भी हो गया। अन्य डस्टबिन का क्या हुआ कुछ पता नहीं चला। जबकि सभी डस्टबिन का भुगतान संबंधित फर्म को कर दिया गया था। एडीएम प्रशासन अनिल मिश्रा के निर्देश पर सगड़ी तहसीलदार अभिषेक कुमार सिंह ने मंगलवार रात्रि में जीयनपुर थाने पर तहरीर दी। जिस पर जीयनपुर पुलिस ने अजमतगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष पारस नाथ सोनकर के विरुद्ध धारा 409, व 420 में मुकदमा पंजीकृत कर लिया। वहीं एडीएम प्रशासन अनिल मिश्रा ने बताया कि जांच में जो भी दोषी मिलेंगे सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
वही गुरुवार को नगर पंचायत अध्यक्ष पारस नाथ सोनकर ने कहा कि उनके विरुद्ध राजनैतिक रंजिश के कारण फंसाया जा रहा है जो सरासर गलत है इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए जिससे सही और गलत का मामला साफ हो हमने हर घर पर डस्टबिन बटवाया है। जिसका जांच कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment