Monday, December 13, 2021

विधानसभा चुनाव को लेकर थाना प्रभारियों के साथ उपजिलाधिकारी सगड़ी ने की बैठक।

विधानसभा चुनाव को लेकर थाना प्रभारियों के साथ उपजिलाधिकारी ने की बैठक।

संवेदनशील अति संवेदनशील मतदान केंद्रों को चिन्हित करने के निर्देश।

मतदाता जागरूकता के लिए चल रही एलईडी वैन के साथ चलेंगे सुरक्षाकर्मी।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के थाना प्रभारियों के साथ उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने बैठक कर विधानसभा चुनाव में संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों के चिन्हित करने के लिए निर्देशित किया। वही मतदाता जागरूकता वाहन एलईडी वैन के साथ अपने अपने क्षेत्र में सुरक्षा कर्मी तैनात करने के लिए निर्देशित किया।
सगड़ी तहसील के सभागार में सोमवार की शाम 4:00 बजे क्षेत्र के थाना प्रभारियों के साथ उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने बैठक की इस दौरान उन्होंने विधानसभा चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी थाना प्रभारियों को 1 सप्ताह के अंदर संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों के निर्धारण करने के लिए निर्देशित किया। वहीं उन्होंने विधानसभा चुनाव के मध्य नजर संवेदनशील व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें पाबंद करने के निर्देश दिए इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के संवेदनशील व अतिसंवेदनशील स्थानों की जानकारी ली। वही उन्हें सूचीबद्ध देने के निर्देश दिए इस दौरान सगड़ी विधानसभा वह गोपालपुर विधानसभा में चल रही मतदाता जागरूक वाहन एलईडी वैन के साथ सुरक्षाकर्मी लगाने के निर्देश दिए जिससे कि मतदान केंद्र व सार्वजनिक स्थानों पर ईवीएम मशीन का प्रदर्शन कर लोगों को मतदान देने के लिए जागरूक किया जा सके। इस दौरान किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न ना हो इसके लिए सुरक्षाकर्मी लगाने के लिए निर्देशित किया। वही सहायक निर्वाचन अधिकारी को मतदाता सूची को चेक करने व मतदान केंद्र पर बूथ नंबर बीएलओ सहायक निर्वाचन अधिकारी के नाम व मोबाइल नंबर सहित चस्पा करने के लिए निर्देश दिया। इस दौरान न्यायिक उपजिलाधिकारी सगड़ी विशाल,अपर तहसीलदार रामअनुज शुक्ला,जीयनपुर थाना प्रभारी प्रदीप राही,रौनापार थाना प्रभारी अखिलेश पांडेय ,कप्तानगंज थाना प्रभारी अरविंद कुमार, बिलरियागंज थाना प्रभारी विजय प्रकाश मौर्य, महाराजगंज थाना प्रभारी नदीम अहमद फरीदी, बनकट चौकी इंचार्ज संजय तिवारी,खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी,राजेश कुमार ,खंड विकास अधिकारी इरशाद अहमद सहित सभी सहायक निर्वाचन अधिकारी बैठक में मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment