रास्ता अवरुद्ध होने पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन।
ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर रास्ता खुलवाने की मांग।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर सेठारी गांव की दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर प्रदर्शन कर सार्वजनिक रास्ते पर चारदीवारी निर्माण करने से अवरुद्ध हुए रास्ते को खुलवाने की मांग की।
सेठारी गांव की दर्जनों की संख्या में महिलाओं व पुरुषों ने तहसील पर पहुंचकर आबादी गाटा संख्या 148 पर जो सार्वजनिक रास्ते के रूप में अंकित है। प्रदीप पुत्र विश्वनाथ व सुभाष पुत्र वशिष्ठ व अजय पुत्र धनेश ने चारदीवारी का निर्माण कराया है। निर्माण करते समय चाहर दिवारी बनाने से रोका गया पर लेखपाल ने कहा कि चारदीवारी निर्माण अपनी भूमिधरी पर कर रहे हैं। जिससे उक्त लोगों ने चाहर दिवारी निर्माण करा लिया जिसको लेकर पूर्व में जिलाधिकारी आजमगढ़ राजेश कुमार को ज्ञापन सौंपा गया था। किंतु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई जिससे चाहर दीवारी निर्माण हो चुका है।
वहीं ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। शादी विवाह व शव लेकर इसी रास्ते से जाते हैं पूर्व में इसी रास्ते से तजिया भी निकलती थी इसके अलावा गांव में कोई रास्ता नहीं है। इससे ग्रामीणों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रदर्शनकर संपूर्ण समाधान दिवस पर जिला अधिकारी आजमगढ़ राजेश कुमार को ज्ञापन सौंपकर अवरुद्ध रास्ते को खुलवाने की मांग की वहीं लेखपाल के विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। जिसमें मुख्य रुप से लाल मोहम्मद, वहीद, जेनब, शीला मिश्रा, शमीमा,अजय कुमार, चंद्रभान, पंकज, रामनाथ, सचिन, सोनी, ज्योति,शांति, लक्ष्मण, जगदंबा सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment