छात्रों ने प्राचार्य का फूंका पुतला , किया चक्का जाम।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी के छात्रों ने बुधवार को दोपहर लगभग 1:10 बजे अपने विभिन्न मांगों को लेकर जीयनपुर बिलरियागंज मार्ग स्थित गेट के सामने चक्का जाम कर दिया और महाविद्यालय प्राचार्य डॉ कैलाश नाथ गुप्ता का पुतला फूंक कर विरोध जताया।
बुधवार की दोपहर में अपनी मांगों को लेकर छात्रों ने महाविद्यालय के सामने सड़क पर चक्का जाम कर दिया व प्राचार्य के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे वही प्रचार के द्वारा विद्यालय के छात्र छात्राओं का ड्रेस कोड लागू किया गया है। जिसको लेकर छात्र विरोध कर रहे हैं। छात्रों का कहना था कि हम लोगों की मांगे जब तक मानी नहीं जाती हम लोग धरना प्रदर्शन करते रहेंगे। वहीं प्राचार्य डॉ कैलाश नाथ गुप्ता ने बताया जहां मैंने पठन-पाठन कार्य को बेहतर करने के लिए सभी शिक्षकों को पहले ही हिदायत दे रखी। इसके अलावा महाविद्यालय परिसर में अराजक तत्व ना आने पाए इसलिए हमने सभी छात्र छात्राओं को ड्रेस अनिवार्य कर दिया है। रही बात छात्रसंघ चुनाव की तो यूनिवर्सिटी जैसा निर्देश देगी उसी हिसाब से कार्य किया जाएगा। मौके पर पहुंचे जीयनपुर कोतवाल दिनेश कुमार यादव ने किसी तरह छात्रों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया तब जाकर चक्का जाम समाप्त हुआ। इस दौरान छात्रनेता कुंदन सिंह,अभिषेक सिंह,अनुप सिंह यादव,अमित यादव,अभिषेक सरोज,गुलशन यादव,आदित्य यादव,मुकेश यादव,शिव बच्चन यादव ,प्रवीण तिवारी समेत आदि छात्र मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment