सगड़ी अधिवक्ताओं के समर्थन में सगडी पहुंचे जनपद के अधिवक्ता।
भविष्य में संघर्ष की अधिवक्ताओं ने बैठक कर बनाई रणनीति।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील पर सगड़ी अधिवक्ताओं के समर्थन में जनपद के दर्जनों की संख्या में अधिवक्ताओं ने पहुंचकर सगड़ी अधिवक्ताओं के संघर्ष को अपना समर्थन दिया वही भविष्य में उपजिलाधिकारी गौरव कुमार के विरुद्ध संघर्ष की रणनीति बनाई।
सगड़ी उपजिलाधिकारी गौरव कुमार के ऊपर अधिवक्ता के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगा था। अधिवक्ता समिति के सदस्यों में 27 अक्टूबर से न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर रहे हैं। आजमगढ़ जनपद के फूलपुर अधिवक्ता समिति के घनश्याम तिवारी के नेतृत्व में लालगंज अधिवक्ता समिति के मंत्री लकी मिश्रा पूर्व अध्यक्ष हामिद अली व डिस्ट्रिक्ट बार अध्यक्ष रणविजय यादव जिला मंत्री बालकृष्ण त्रिपाठी सिविल बार व कमिश्नरी के अधिवक्ताओं ने पहुंचकर सगड़ी अधिवक्ता समिति के संघर्ष को अपना समर्थन दिया। वही सभागार में बैठक कर उपजिलाधिकारी सगड़ी के स्तांतरण के विरुद्ध संघर्ष की रणनीति बनाई। जिसमें मुख्य रुप से सगड़ी अधिवक्ता समिति अध्यक्ष अनिल सिंह,सच्चिदानंद राय,मणिकेश्वर मिश्रा,अमरिंदर सिंह,अभिनाश राय सोनू,सुधीर राय,अखिलेश राय, दुर्गेश मिश्रा सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment