अजमतगढ कस्बा में चला प्रशासन का बुलडोजर, व्यापारियों में हड़कंप।
नगर पंचायत अजमतगढ़ में प्रशासन ने की कार्यावायी हटवाया अतिक्रमण।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी अजमतगढ नगर पंचायत में सोमवार को नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा व अधिशासी अधिकारी अखिलेश कुमार ने पुलिस बल के साथ प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर दिनेश कुमार की उपस्थिति में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया। अतिक्रमण शुरू होते ही व्यापारियों में अफरा-तफरी शुरू हो गई लोग अपने आप ही अपना टीनशेड और अन्य अतिक्रमण का सामान हटाते रहे। जबकि नगर पंचायत अजमतगढ़ में दर्जनों लोगों के टीनशेड और गुमती को जप्त कर लिया गया। इस दौरान प्रशासन का अतिक्रमण पर बुल्डोजर चलाता रहा तो वहीं अजमतगढ़ के व्यापारी काफी नाराज दिखें व्यापारियों का कहना है कि चौक पर आए दिन ऑटो रिक्शा व ठेला से जाम लगता है उसको तो प्रशासन हटाती नहीं बस व्यापारियों के ही खिलाफ प्रशासन का डंडा चलता है। जिससे अजमतगढ़ के व्यापारी बेहद नाराज हैं। वहीं व्यापारियों का कहना है कि पहले तो प्रशासन को रोड़ पर खड़ी सवारी गाड़ियों पर कार्रवाई करनी चाहिए जिससे कि जाम की समस्या समाप्त हो प्रशासन केवल व्यापारियों के ऊपर ही करवाई करती है। बता दे कि नगर पंचायत जीयनपुर और अजमतगढ़ में आए दिन जाम की समस्या से आम आदमी काफी परेशान रहता था। जिससे पूर्व में जीयनपुर नगर पंचायत में अतिक्रमण हटाने के उपरांत अजमतगढ़ कस्बे में भी अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी कर व्यापारियों को स्वेच्छा से सड़क के किनारे हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए कहा गया था। जिस पर कुछ व्यापारियों ने स्वयं से अपना अतिक्रमण हटा लिया था। जिसके बाद सोमवार को नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा व अधिशासी अधिकारी अखिलेश कुमार यादव ने अजमतगढ़ कस्बे में मुख्य मार्ग पर सड़क के किनारे दोनों तरफ निर्मित नाली पर से अतिक्रमण हटाने का कार्य किया। वही उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार के आदेश पर अतिक्रमण हटाने का काम शुरू हुआ तो नगर के व्यापारियों ने अतिक्रमण हटाने के लिए आम सहमति बनाने की अपील की व्यापारियों के अनुरोध पर नगर पंचायत सभागार में बैठक हुई। बैठक में अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत जीयनपुर अखिलेश यादव, तहसील प्रशासन की तरफ से नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा और व्यापारियों के बीच बैठक में तय हुआ कि अतिक्रमण हटाया जाएगा। तब से अतिक्रमण हटाने की दिशा में कोई काम नहीं हो पाया। शुक्रवार को नगर पंचायत अजमतगढ़ में ध्वनि विस्तारक यंत्रों से सूचना दी गई कि 2 दिन के अंदर सड़कों की दोनों पटरियों पर किए गए अपने अतिक्रमण को खुद हटा ले।
अन्यथा सोमवार को प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाया जाएगा और व्यय व्यापारियों से ही वसूला जाएगा। नगर पंचायत की सूचना के बाद व्यापारियों ने अपना समान नही हटाया तो प्रशासन ने की करवाई। जिसमें अजमतगढ़ जीयनपुर मार्ग, अमिला रोड़, घोसी रोड़ पर देर शाम तक प्रशासन ने जेसीबी से अतिक्रमण हटाने का कार्य किया। वही अतिक्रमण हटाने के दौरान कई बार अधिकारियों और जनता के बीच नोकझोंक होता रहा।
No comments:
Post a Comment