सड़क हादसे में ट्रक से कुचलकर एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल।
आक्रोशित ग्रामीणों ने ब्रेकर बनाने की मांग को लेकर किया चक्का जाम।
नायब तहसीलदार के समझाने पर हटा जाम।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लढ़िया गांव के पास जीयनपुर दोहरीघाट रोड पर रविवार को सायंकाल 6:30 बजे के करीब ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक लेकर भाग रहे ड्राइवर और ट्रक को ग्रामीणों ने अजमतगढ़ बाजार में पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। दुर्घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने ब्रेकर की मांग को लेकर चक्का जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे जीयनपुर कोतवाल दिनेश कुमार यादव और नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया।
शिवम राय पुत्र नागेश राय उम्र 24 साल निवासी तिहा मोहम्मदपुर थाना बड़हलगंज और प्रियांशु राय पुत्र अजय राय उम्र 19 साल निवासी पनईल थाना दोहरीघाट। जीयनपुर बाजार से सामान खरीद कर रविवार को देर शाम लगभग 6:30 बजे दोहरीघाट लौट रहे थे। लढ़ीया गांव के पास दोहरीघाट की तरफ से आजमगढ़ जा रही ट्रक की चपेट में आ गयें। बाइक सवार दोनों युवकों को घसीटते हुए ट्रक सौ मीटर तक ले कर चली गई। जिसके चलते शिवम राय की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि प्रियांशु राय गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आनन-फानन में ग्रामीणों ने इलाज के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल आजमगढ़ भेज दिया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार सगड़ी मयंक मिश्रा और कोतवाल मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को समझा-बुझा कर जाम को हटवाया। बाइक सवार दोनों युवक ममेरे भाई थे।
No comments:
Post a Comment