पत्नी ने पति के हत्या का प्रयास का पांच पर दर्ज कराया मुकदमा।
जीयनपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास में आरोपी पूर्व प्रधान को किया गिरफ्तार।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अमूआरी नारायणपुर गांव की निवासी पत्नी ने पति की हत्या के प्रयास की नियत से घर में घुसकर राड व कुल्हाड़ी से पति के ऊपर पूर्व प्रधान व उनके परिजनों पर मारने का आरोप लगाया जिसमें उसके पति गंभीर रूप से घायल आजमगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती है। जीयनपुर पुलिस ने पांच पर मुकदमा पंजीकृत कर पूर्व प्रधान को किया गिरफ्तार।
जानकारी के अनुसार इंदु देवी पत्नी रामाश्रय सिंह जो अपने घर अमुआरी नरायनपुर पर शुक्रवार की रात्रि 9:00 बजे पति पुत्र पुत्री के साथ अलाव ताप रही थी कि इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व प्रधान अनिल सिंह पुत्र चंद्रभान सिंह ,अजीत सिंह पुत्र अनिल सिंह, हेमंत सिंह पुत्र अंगद सिंह, अंगद सिंह पुत्र राम नारायण सिंह,धर्मेंद्र सिंह पुत्र रमाशंकर सिंह ने घर में घुसकर कुल्हाड़ी व राड से हमला किया इस दौरान परिवार सहित वह घर के अंदर भाग गए जिस पर दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुस कर उसके पति रामाश्रय सिंह को कुल्हाड़ी और राड़ से बुरी तरह पीटा सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया वही पत्नी की तहरीर पर 5 लोगों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया रविवार की सुबह 10:15 बजे राइस मील चौक अमवारी नारायणपुर से जीयनपुर कोतवाल दिनेश कुमार यादव ने पूर्व प्रधान अनिल सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
No comments:
Post a Comment