जीयनपुर पुलिस ने एक के विरुद्ध दर्ज किया अनिच्छित हत्या के प्रयास का मुकदमा।
पति पत्नी का सिर फूटा जिला अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर पुलिस ने एक के विरुद्ध दर्ज किया अनिच्छित हत्या के प्रयास का मुकदमा तलाश में जुटी आरोपी फरार।
जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर शाम नरहन खास गांव की दलित बस्ती में दो सगे भाइयों में ईट पत्थर चले। दोनों पक्षों में गुरुवार की देर शाम आपस में कहासुनी होने लगी और आपस में ईट पत्थर चलने लगा। जिसमें सविता देवी व उनके पति राजकुमार के सर में ईट से चोट लग गई जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए अजमतगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया जहां से आजमगढ़ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती हैं। इलाज चल रहा है। वही जीयनपुर पुलिस ने सविता देवी की तहरीर पर शिवकुमार पुत्र निद्धु के उपर अनिच्छित हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुट गई है।
No comments:
Post a Comment