एक दर्जन से अधिक लूट/छिनैती/चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर जनता में भय उत्पन्न करने वाले दो शातिर अपराधी गिरफ्तार।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी
आजमगढ़।
दिनांक 25.11.21 को राकेश यादव पुत्र झिगुरी यादव निवासी रामदासपुर थाना मेहनगर जनपद आजमगढ द्वारा थाना जहानागंज पर सूचना मिली कि मोटर साइकिल हीरो पैशन पर सवार तीन व्यक्तियों द्वारा मेरे चचेरे भाई मुलायम यादव पुत्र केदार यादव को कट्टा की मुठिया से मारकर घायल कर सोने की चैन व पाकेट मे रखा 2500 रूपये नगद व आधार कार्ड व ATM कार्ड छिन लिये है ।
दिनांक 04.12.21* को वादी नन्द किशोर सोनी पुत्र स्व. चन्द्रवली सोनी निवासी- मुस्तफाबाद संजरपुर थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ से मोटरसाइकिल सवार तीन व्यक्तियों कट्टा की मुठिया से मारकर घायलकर सोने की चैन व पाकेट मे रखा 18000 रूपया नगद एव सादा चेकबुक,ATM कार्ड तथा गाड़ी की चाभी छिन लिया गया था। दिनांक 07.12.21 को वादी प्रमोद मद्देशिया पुत्र श्री दुर्गा प्रसाद मद्देशिया निवासी-रेवरिया थाना दुल्लहपुर जिला गाजीपुर से मोटरसाइकिल सवार तीन व्यक्तियों द्वारा कट्टा की मुठिया से मारकर घायलकर सोने की चैन व एक सोने की अंगूठी छीन कर भाग गये थे ।
सूचना पर थाना स्थानीय पर क्रमशः मु.अ.सं.-270/21 धारा 394 भादवि तथा मु.अ.सं. 283/21 धारा 394 भादवि व मु.अ.स. 285/21 धारा 394 भादवि पंजीकृत किया गया ।
*लगातार घटित घटनाओं पर पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा स्वंय की निगरानी में अनावरण हेतु टीमें गठित कर अनावरण हेतु निर्देशित किया था।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ श्री अनुराग आर्य* के आदेश के अनुपालन मे विगत कुछ माह पूर्व थाना क्षेत्र मे लूट की घटनाओ के अनावरण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 14.12.2021 को प्रभारी निरीक्षक जहानागंज गजानन्द चौबे को जरिये मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मूसरौटी बनवासी टोला के बगल मे स्थित पकड़िया बबूल के जंगल मे कुछ अपराधी प्रवृति के लोग चोरी के वाहनो के साथ मौजूद है और किसी घटना को अंजाम देने के फिराक मे है । मूखबिर की इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक जहानागंज व एसोजी टीम पकड़िया जंगल में पहुंची जहां पर मोटर साईकिल व बोलेरो पर कुछ व्यक्ति दिखाई दिए । पुलिस वालो की आहट पाकर कुछ लोग मौके से बबूल की झाड़ियो का फायदा उठाकर भाग जाने मे सफल हुये तथा मोटर साईकिल स्पलेण्डर (UP 50 AA 8127) पर मौजूद एक व्यक्ति व बिना नम्बर की बोलेरो पर मौजूद एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया ।
*पुछताछ का विवरण*
पकडे गये व्यक्तियो से नाम पता पुछने पर मोटरसाइकिल पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम *राहुल राजभर पुत्र राम प्रसाद निवासी भटौली थाना रानीपुर जनपद मऊ हालपता दुर्गा मंदिर के पास चन्दवक बाजार थाना चन्दवक जौनपुर* बताया तथा बोलेरो पर सवार दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम *चन्दन यादव पुत्र दुर्गविजय यादव निवासी सुल्तानपुर कोलौरा थाना मोहम्मदाबाद जनपद* मऊ बताया । चन्दन यादव की तलाशी लेने *एक अवैध पिस्टल* बरामद हुआ तथा राहुल राजभर उपरोक्त से मोटरसाईकिल के सम्बन्ध में पूछा गया तो बताया कि ग्राम देवड़ा दामोदरपुर थाना कन्धरापुर क्षेत्र से दिनांक 26.05.2021 को अवधराज राजभर के साथ मिलकर चोरी किया था । अभियुक्त चन्दन यादव से बिना नम्बर बोलेरो गाड़ी के बारे में पूछताछ किया गया तो बताया कि दिनांक 30.10.2021 को ग्राम सभा नगपुर थाना रानीपुर जनपद मऊ क्षेत्र से मै व मेरा भाई अभय यादव उर्फ बड़कई व अवध राज राजभर पुत्र महेश राजभर निवासी सिगाड़ी थाना मोहम्दाबाद मऊ व अजय यादव पुत्र ओम प्रकाश यादव उर्फ मुन्ना निवासी कयानपुर थाना मोहम्दाबाद मऊ व रोहित यादव उर्फ बीएसएफ भाई पुत्र रामचेत यादव निवासी भीखमपुर थाना जहानागंज आजमगढ़ के साथ मिलकर बोलेरो चुराये थे ।
मौके पर बरामद बोलेरो की गहन तलाशी ली गयी तो डिग्गी मे *पीली धातु का छोटा मंगलसूत्र 01 अदद, पीली धातु झुमका 01 जोड़ी, पीली धातु आयरन, 01 जोड़ी, पीली धातु का मंगटीका, 01 अदद, पीली धातु नाक की कील,02 अदद,सफेद धातु के पायल 04 अदद, सफेद धातु का चौन,01 अदद, सफेद धातु का चाभी का छल्ला,01 अदद ,सफेद धातु झुमका,01 जोड़ी , 22.500/रुपया नगद व 03 अदद मोबाईल व एक अदद आधार* (वादी मु0अ0स0 270/21 थाना जहानागंज आजमगढ़) बरामद हुआ।
पकड़े गये राहुल राजभर व चन्दन यादव से मौके से भागे हुये व्यक्तियो के बारे पूछा गया तो उन सब का नाम क्रमशः *1. अभय उर्फ बड़कई यादव पुत्र दुर्गविजय यादव निवासी सुल्तानपुर कोलौरा थाना मोहम्दाबाद मऊ 2. अवध राज राजभर पुत्र महेश राजभर निवासी सिगाड़ी थाना मोहम्दाबाद मऊ 3. अजय यादव पुत्र ओम प्रकाश उर्फ मुन्ना यादव निवासी कयानपुर थाना मोहम्दाबाद मऊ 4. रोहित यादव उर्फ बीएसएफ भाई पुत्र रामचेत यादव निवासी भीखमपुर थाना जहानागंज आजमगढ 5. मनोज उर्फ मोनू यादव पुत्र अशोक यादव निवासी श्रीनगर सियरहा थाना बिलरियागंज आजमगढ़* बताये ।
गिरफ्तार अभियुक्त चन्दन यादव उपरोक्त से बरामदगी से सम्बन्धित पुछताछ करने पर बताया कि मै व मेरा भाई अभय यादव उर्फ बड़कई व अजय यादव तथा अवधराज राजभर व रोहित यादव उर्फ बीएसएफ भाई व मनोज यादव उर्फ मोनू यादव मिलजुलकर जनपद आजमगढ़ व मऊ मे कई जगहो पर घटनाओं को अंजाम दिये है । उसी से सम्बंधित सोने चांदी के गहने व रुपये व मोबाईल व आधारकार्ड है । मौके पर बरामद अन्य मोटरसाइकिल स्पलेण्डर प्लस (UP 50 CC 0139) के सम्बन्ध में बताया कि स्पलेण्डर प्लस मनोज उर्फ मोनू यादव की है तथा पैशन प्रो (UP 70 BP 7274) व स्पलेण्डर प्लस (UP 54 AH 4722) हमारे घर की है । इन मोटरसाइकिलो का प्रयोग हमलोग घटना का अंजाम देने से पूर्व सोना पहने व्यक्तियो की जानकारी करने के लिये करते है ताकि निजी मोटरसाईकिल होने के कारण पुलिस के पकड़ मे न आ सके ।
*आपराधिक गतिविधी*
घटित घटनाओ के सम्बन्ध में कडाई से पुछताछ करने पर अभियुक्त चंदन यादव ने बताया कि *दिनांक 19.01.2021* को समय करीब लगभग 6.00 बजे शाम को अकेले जा रहे व्यक्ति के बारे मे मेरे द्वारा सूचना देने पर मेरे भाई अभय यादव उर्फ बड़कई व रोहित उर्फ बीएसएफ भाई ने धनहुआ, जहानागंज के पास से उक्त व्यक्ति के पास मौजूद टीवीएस अपाची व पर्स आदि छीना था । वह मोटरसाईकिल रोहत उर्फ बीएसएफ भाई के पास है।
*दिनांक 26.05.2021* को अवधराज राजभर के साथ मिलकर ग्राम देवड़ा दामोदरपुर थाना कन्धरापुर क्षेत्र से चोरी किया था ।
*दिनांक 06.07.2021 को* दिन में मेरे द्वारा रैकी कर अकेले जा रहे एक व्यक्ति के बारे मे अपने भाई अभय यादव उर्फ बड़कई, अजय यादव व अवधराज राजभर सूचना देने पर ग्राम बरही पुलिया के पास एक व्यक्ति से सुपर स्पलेण्डर मोटरसाइकिल व वीवो मोबाईल लूट लिया था । मोबाईल व लूटी मोटरसाईकिल वर्तमान मे मेरे भाई अभय यादव उर्फ बड़कई के पास है ।
*दिनांक 21.07.2021* को मेरे द्वारा मोटरसाइकिल से मोहम्दाबाद मऊ के तरफ अकेले जा रहे एक लड़के की रैकी कर उसके पास सोना चांदी होने की सूचना देने पर ग्राम सुहवल कियारा ग्राम के सामने मोहम्मदाबाद चिरैयाकोट रोड पर दिन मे 02.00 बजे मोटरसाइकिल की डिग्गी मे रखा हुआ सोने चांदी के जेवरात मेरे भाई बड़कई यादव, अवधराज राजभर, अजय यादव ने छीन लिया था । जो सोने चांदी के जेवरात बोलेरो गाड़ी मे मिला है ।
*दिनांक 10.08.2021* को तरवा थाना क्षेत्र मे मोटरसाइकिल से जा रहे एक व्यक्ति को मातवर सिंह इण्टर कालेज के पास फरदूसपुर मे धमकाकर मेरे व मेरे भाई अभय उर्फ बड़कई यादव व अवधराज राजभर द्वारा समय करीब 03.00 बजे के आस पास दिन मे उस व्यक्ति की स्पलेण्डर प्लस मोटरसाइकिल व 10,000/ रुपये नगद व अन्य कागजात व सामान छीन लिया था । छीनी गई मोटसाईकिल अवधराज राजभर के पास है ।
*दिनांक 18.10.2021* को समय करीब 01.00 बजे मोटरसाईकिल से पीछा कर मै व मेरे भाई अभय यादव उर्फ बड़कई व अवध राज राजभर ने एक मोटर साईकिल सवार का पीछा कर अहमदपुर दक्षिण पुलिया थाना क्षेत्र घोसी के पास से इसी पिस्टल से वारकर घायल कर सोने की चौन व रुपये लूट लिये थे अग्रीम पुछताछ पर चन्दन उपरोक्त बता रहा है कि जो गहने हम लोगो ने विभिन्न जगहो पर लूटे है उसमे अवधराज राजभर व मेरे हिस्से का यह सोने चांदी का गहना था । जो पुलिस के लगातार दबिश से घबराकर उसको हटाने के लिये हम लोग जा रहे थे व जो रुपये बोलेरो गाड़ी मे मिले है उनमे घोसी मऊ मे किये गये लूट के 2000/-रुपये और भुजही के 500/- रुपये , सुहवल के लूट के 5000 रुपये , थाना रानीपुर मे किये गये लूट के 500/- रुपये व नाक की कील व मोहम्दाबाद थाना क्षेत्र मे लूट गये चैन व अंगूठी को बेचकर मेरे हिस्से मे आये 7000 रुपये तथा महुआ मुरादपुर मे लूटे चैन व अंगूठी को बेचकर मुझे हिस्से मे 5,000/- रुपये व थाना तरवा क्षेत्र मे किये लूट मे मुझे 2500/ रुपये मिला था । हम सभी लोग हरेन्द्र यादव पुत्र फौजदार यादव निवासी मानपुर चिरकुटहा थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ के घर पर रहकर सभी घटनाओ की योजना बनाते थे और वही से अन्य जगह जाकर घटना को अंजाम देते थे तथा लूट व चोरी के प्राप्त माल मे से हरेन्द्र यादव को भी हिस्सा देते है ।
दिनांक 30.10.2021 को ग्राम सभा नगपुर थाना रानीपुर जनपद मऊ क्षेत्र से मै व मेरा भाई अभय यादव उर्फ बड़कई पुत्र दुर्गविजय यादव निवासी सुल्तानपुर कोलौरा थाना मोहम्दाबाद जनपद मऊ व अवध राज राजभर पुत्र महेश राजभर निवासी सिगाड़ी थाना मोहम्दाबाद मऊ व अजय यादव पुत्र ओम प्रकाश यादव उर्फ मुन्ना निवासी कयानपुर थाना मोहम्दाबाद मऊ व रोहित यादव उर्फ बीएसएफ भाई पुत्र रामचेत यादव निवासी भीखमपुर थाना जहानागंज आजमगढ़ के साथ मिलकर बोलेरो चुराये थे ।
*दिनांक 02.11.2021* को मेरी सूचना पर चौहान पट्टी रानीपुर थाना रानीपुर मऊ के पास से दिन मे लगभग 11-12 बजे मेरा भाई अभय उर्फ बड़कई यादव व अवधराज राजभर ने पूर्व मे छीनी गई मोटसाईकिल सुपर स्पलेण्डर से पीछा करके एक व्यक्ति से सोने की चैन, नाक की कील, मोबाईल व कुछ पैसा छीन लिये थे।
*दिनांक 25.11.2021* को चिरैयाकोट से आ रहे एक मोटरसाईकिल पर सवार दो व्यक्तियो के पास गले मे सिकड़ी होने की सूचना देने पर बड़कई उर्फ अभय, अवधराज राजभर, अजय यादव ने उसका पीछा कर दोनो व्यक्तियो के सिर पिस्टल की मुठिया मे वार कर चैन, आधारकार्ड व 2500/- रुपये नगद छीन लिये थे । उस घटना मे आधारकार्ड फेक नही पाये थे जो बरामद हुआ है।
*दिनांक 04.12.2021* को चिरैयाकोट से मोटरसाईकिल से मोहम्दाबाद के तरफ जा रहे एक व्यक्ति जिसके गले मे मोटी चौन देखकर मेरे व मनोज उर्फ मोनू यादव द्वारा सूचना देने पर मेरे भाई अभय उर्फ बड़कई, अवधराज राजभर, अजय यादव ने मनोज उर्फ मोनू यादव के मोटरसाईकिल न0 यूपी 50 सीसी 0139 स्पलेण्डर प्लस का नम्बर प्लेट निकालकर समय करीब 01.00 बजे सुहवल गाव के पास चिरैयाकोट मुहम्दाबाद रोड पर स्थित निर्जन स्थान पर गाड़ी रोकवाकर मेरे पास से जो पिस्टल मिली है उसी से अभय उर्फ बड़कई , अवध राज राजभर , अजय यादव ने सर पर वार करके उस व्यक्ति का चैन व 18000/- रुपये व कागजात आदि छीन लिया था ।
*दिनांक 05.12.2021* को ग्राम भदवा थाना क्षेत्र मुहम्दाबाद मऊ की तरफ जा रहे एक व्यक्ति से मेरे व मनोज उर्फ मोनू यादव द्वारा सूचना देने पर पूर्व मे लूटी गयी सुपरस्पलेण्डर मोटर साईकिल से पीछा कर अभय यादव उर्फ बड़कई व अवधराज राजभर तथा मनोज यादव ने समय करीब 2.30 बजे दिन मे उस व्यक्ति के सर पर इसी पिस्टल से वार कर उसका चैन व अंगूठी छीन लिया था ।
*दिनांक 07.12.2021* को चिरैयाकोट से जा रहे एक मोटरसाईकिल सवार व्यक्ति के गले मे सोने की सिकड़ी व हाथ मे सोने की अंगूठी होने की सूचना मेरे व मनोज उर्फ मोनू यादव द्वारा देने पर मेरे भाई अभय उर्फ बड़कई यादव व अवधराज राजभर व अजय यादव ने पूर्व मे लूटी गई सुपर स्पलेण्डर से पीछा कर महुआ मुरारपुर गांव जाने रोड पर जाते जाते समय करीब 12.00 बजे दिन मे इसी पिस्टल से अभय यादव ने वारकर अवध राज राजभर व अजय यादव के साथ मिलकर सिकड़ी व अंगूठी छीन लिया था ।
*पुलिस द्वारा पुछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तो द्वारा जनपद आजमगढ व जनपद मऊ के विभिन्न थानो क्षेत्रो मे किये गये चोरी,लूट आदि की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किए है ।*
*पंजीकृत अभियोग*
मु0अ0स0 292/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जहानागंज जनपद आजमगढ ।
*अपराधिक इतिहास*
1.मु0अ0स0 15/2021 धारा 392 भादवि थाना जहानागंज जनपद आजमगढ ।
2. मु0अ0स0 154/2021 धारा 392 भादवि थाना जहानागंज जनपद आजमगढ ।
3. मु0अ0स0 163/2021 धारा 379 भादवि थाना जहानागंज जनपद आजमगढ ।
4. मु0अ0स0 270/2021 धारा 394 भादवि थाना जहानागंज जनपद आजमगढ ।
5. मु0अ0स0 283/2021 धारा 394 भादवि थाना जहानागंज जनपद आजमगढ ।
6. मु0अ0स0 285/2021 धारा 394 भादवि थाना जहानागंज जनपद आजमगढ ।
7. मु0अ0स0 81/2021 धारा 379 भादवि थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ ।
8. मु0अ0स0 118/2021 धारा 392 भादवि थाना तरवा जनपद आजमगढ ।
9. मु0अ0स0 649/2021 धारा 392 भादवि थाना मुहम्मदाबाद जनपद मऊ ।
10. मु0अ0स0 212/2021 धारा 379 भादवि थाना रानीपुर जनपद मऊ ।
11. मु0अ0स0 205/2021 धारा 392 भादवि थाना रानीपुर जनपद मऊ ।
12. मु0अ0स0 628/2021 धारा 394 भादवि थाना घोसी जनपद मऊ ।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*
1-चन्दर यादव पुत्र दर्गविजय यादव ग्राम सुल्तानपुर कोलौरा थाना मोहम्दाबाद जनपद मऊ
2-राहुल राजभर पुत्र राम प्रसाद ग्राम भटौली थाना रानीपुर जनपद मऊ
*नाम पता फरार अभियुक्त*
1. अभय उर्फ बड़कई यादव पुत्र दुर्गविजय यादव निवासी सुल्तानपुर कोलौरा थाना मोहम्दाबाद मऊ,
2. अवध राज राजभर पुत्र महेश राजभर निवासी सिगाड़ी थाना मोहम्दाबाद मऊ
3. अजय यादव पुत्र ओम प्रकाश उर्फ मुन्ना यादव निवासी कयानपुर थाना मोहम्दाबाद मऊ
4. रोहित यादव उर्फ बीएसएफ भाई पुत्र रामचेत यादव निवासी भीखमपुर थाना जहानागंज आजमगढ
5. मनोज उर्फ मोनू यादव पुत्र अशोक यादव निवासी श्रीनगर सियरहा थाना बिलरियागंज आजमगढ़ है।
*बरामदगी*
1.लूट आदि की घटना के आभूषण (पीली धातु का छोटा मंगलसूत्र 01 अदद, पीली धातु झुमका 01 जोड़ी, पीली धातु आयरन, 01 जोड़ी, पीली धातु का मंगटीका, 01 अदद, पीली धातु नाक की कील,02 अदद,सफेद धातु के पायल 04 अदद, सफेद धातु का चौन,01 अदद, सफेद धातु का चाभी का छल्ला,01 अदद ,सफेद धातु झुमका,01 जोड़ी) 2. 22,500/ रुपया नगद । 3. एक अदद चोरी की बोलेरो 4. चोरी की एक अदद मोटर साईकिल, 5. तीन अदद मोटर साईकिल (विभिन्न घटनाओ मे प्रयुक्त)
5 तीन अदद मोबाईल, एक अदद आधार कार्ड ।
*गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम*
1- प्रभारी निरीक्षक जहानागंज गजानन्द चौबे मय हमराह थाना जहानागंज जनपद आजमगढ ।
2- उ0नि0 धनश्याम यादव जहानागंज मय हमराह थाना जहानागंज जनपद आजमगढ ।
3- प्रभारी स्वाट उ0नि0 श्री राजकुमार सिंह मय हमराह जनपद आजमगढ ।
No comments:
Post a Comment