Tuesday, December 14, 2021

कार्यस्थल पर सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मी को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

कार्यस्थल पर सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मी को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

समाचार आजमगढ़ लाइव।

आजमगढ़।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ श्री अनुराग आर्य द्वारा अपने कार्यस्थल पर संतोषजनक व सराहनीय कार्य करने वाले 104 पुलिसकर्मियों के जुलाई माह से अब तक के स्वीकृत पुरस्कार  कुल 85,600 रूपये  की नकद धनराशि को इनके प्रचलित खातो में भुगतान किया गया। जिनका विवरण निम्न है। गोपनीय निरीक्षक 01, उपनिरीक्षक गोपनीय 01, उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस /सशस्त्र पुलिस 07, उपनिरीक्षक लेखा 02, उप निरीक्षक लिपिक 01, सहायक उपनिरीक्षक लिपिक 03, सहायक उपनिरीक्षक लेखा 02, मुख्य आरक्षी 20, कंप्यूटर ऑपरेटर 3,आरक्षी चालक डायल 112-01, आरक्षी चालक 02, आरक्षी नागरिक पुलिस 49, महिला आरक्षी 11, उर्दू अनुवादक 1, कूुल 104 पुलिस अधिकारी/ कर्मचारीगण को पुरस्कृत किया गया।

No comments:

Post a Comment