जातिगत जनगणना व शिक्षक भर्ती में पिछड़ा आरक्षण अनुपालन की उठाई मांग।
सामाजिक न्याय की लड़ाई के लिए अपना दल को मजबूत करने की जरूरत-- अनुप्रिया पटेल
अपना दल भाजपा के साथ मिलकर लड़ेगी विधानसभा चुनाव।
सीट बंटवारे पर भाजपा से चल रही बात।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के इंटर कॉलेज रामनगर कुकरौछी में आयोजित अपना दल की विजय संकल्प जनसभा में अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष व भारत सरकार में राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने अपने संबोधन में सामाजिक न्याय की लड़ाई दलितों शोषितों की आवाज प्रदेश व देश में उठाने के लिए अपना दल की मजबूती के लिए जनता से सहयोग मांगा तो वही कहा कि अपना दल शोषित समाज व पिछड़े समाज की लड़ाई मजबूती से लड़ी है। पूर्व में 1931 में जाति जनगणना हुई थी जिसके पश्चात अभी तक जातिगत जनगणना नहीं हुई जातीय जनगणना कराने के लिए एनडीए की बैठक व केन्द़ सरकार से मांग उठाई है वही शिक्षक भर्ती 69000 में पिछड़ा आरक्षण का अनुपालन नहीं हुआ जिसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की है उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही इस विषय का हल निकाल कर न्याय करेगी।
वहीं उन्होंने अपना दल की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉक्टर सोनेलाल पटेल का सपना सभी स्थानों पर शोषित वर्ग की भागीदारी थी आज सोनेलाल पटेल के सपनों को साकार कर रही हैं उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में अपना दल के नव विधानसभा में विधायक और एक एमएलसी हैं। वही संसद में 2 सांसद हैं प्रदेश व केंद्र सरकार में अपना दल की भागीदारी है सोने लाल पटेल के संकल्प व सामाजिक न्याय चिंतन की लड़ाई को आगे बढ़ाने का कार्य अपना दल एस कर रहा हमारी पार्टी भाजपा गठबंधन के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेगी संगठन स्तर पर प्रदेश व केंद्र से सीटों के बंटवारे की बात चल रही है।
आजादी के अमृत अवसर पर सगड़ी के अट्ठारह सौ सत्तावन की क्रांति के महानायक राजा जय लाल की धरती पर गुलामी के विरुद्ध उनके संघर्षों की शौर्य गाथा को आगे बढ़ाने के साथ
सगड़ी से अपना दल का पुराना रिश्ता है उन्होंने अपने बचपन को याद करते हुए कहा कि पिता के साथ लाटघाट रोहुआवर में माता जी के नाम पर कृष्णा पटेल बालिका महाविद्यालय की स्थापना पर आना हुआ सगड़ी से हमारा रिश्ता पुराना है। उन्होंने विधानसभा चुनाव 2022 में शोषित और पिछड़ों की लड़ाई के लिए सभी से सहयोग मांगा जिससे अपना दल की संख्या बल में वृद्धि हो और मजबूती से प्रदेश व केंद्र सरकार में आवाज उठाई जा सके।
अपना दल की विजय संकल्प जनसभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष वह केंद्र में राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल 2:40 पर पहुंची जिनका अपना दल के कार्यकर्ताओं ने फूल की वर्षा कर स्वागत किया। वहीं विजय संकल्प जनसभा की आयोजक मालती सिंह, राकेश सिंह व जिला अध्यक्ष श्याम विजय पटेल ने अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह, गदा, मुकुट व तलवार भेंट कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री राम लखन पटेल राजा प्रताप पटेल आरबी सिंह दिव्यांशु पटेल अलका पटेल रामजन्म पटेल चंदन अरुण जगन्नाथ नरेंद्र मिश्र विनोद पटेल प्रहलाद इत्यादि लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment